फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Guidelines increased for the second time in a year, 111 colonies added to the guidelines.

Indore News:सालभर में दूसरी बार बढ़ी गाइडलाइन,111 काॅलोनियों को गाइड लाइन से जोड़ा

Wed, 06 Nov 2024 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Nov 2024 08:08 PM IST
सार

इंदौर में 112 लोकेशन पर दस प्रतिशत तक गाइड लाइन बढ़ाई गई है। इसके अलावा 190 लोेकेशन पर दस से लेकर बीस प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसके अलावा 111 काॅलोनियां कलेक्टर गाइडलाइन में शामिल की गई है।

विज्ञापन
Indore News: Guidelines increased for the second time in a year, 111 colonies added to the guidelines.
इंदौर शहर की गाइड लाइन सालभर में दूसरी बार बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल भर में दूसरी बार इंदौर जिले की कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इंदौर से प्रस्तावित गाइड लाइन पर आए दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद उसे मंजूरी के लिए केंद्रीय मूल्याकंन समिति को भेजा गया था। उसे समिति ने मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही इसे लागू किया जाएगा। जिले की 111 काॅलोनियों को गाइड लाइन से जोड़ा गया है। इसके अलावा 469 लोकेशन पर कलेक्टर गाइडलाइन में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। इससे सरकार को भी ज्यादा राजस्व मिलेगा। 

विज्ञापन


इंदौर में प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीनों के सौदे होते हैं। जिले की गाइड लाइन में सबसे ज्यादा लोकेशन पर बढ़ोतरी की गई है। इंदौर पंजीयन विभाग से भेजे गए प्रस्ताव को जस का तस मंजूर कर लिया गया है। पहले इंदौर में 105 काॅलोनियों को गाइड लाइन से जोड़ा गया था। बाद में कुछ अन्य लोकेशन को भी जोड़ने के सुझाव आए। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 111 हो गई। अब इस आधार पर ही संपत्तियों की रजिस्ट्री पंजीयन विभाग करेगा। 
विज्ञापन


इन इलाकों की बढ़ी गाइड लाइन
इंदौर के कनाडिया, कुमेडी, सनावदिया, देवली, जामनिया खुर्द, महालक्ष्मी नगर, गोल्फलिंक, समृद्धि पार्क, बड़ा बांगड़दा सहित अन्य इलाकों की गाइड लाइन बढ़ाई गई है। ये अब शहरी क्षेत्र में शामिल किए जा जा चुके हैं। उप महानिरीक्षक पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने बताया कि भोपाल में गाइड लाइन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। 469 लोकेशन पर वृद्धि दर्ज की जाएगी। जल्दी ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


112 लोकेशन पर दस प्रतिशत तक वृद्धि
इंदौर में 112 लोकेशन पर 10 प्रतिशत तक गाइड लाइन बढ़ाई गई है। इसके अलावा 190 लोकेशन पर दस से लेकर बीस प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसके अलावा 111 काॅलोनियां कलेक्टर गाइडलाइन में शामिल की गई हैं। इनमें ज्यादातर काॅलोनियां ग्रामीण क्षेत्रों की हैं, जो अब शहरी सीमा में आ गई हैं। इसके अलावा दो लोकेशन की गाइड लाइन में आंशिक कमी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed