फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: GST department's eye on Diljit Dosanjh's concert tax investigation

Indore News: दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट पर जीएसटी विभाग की नज़र, करोड़ों की टैक्स जांच शुरू

Sat, 07 Dec 2024 12:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

Indore News: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर कन्सर्ट को लेकर जीएसटी विभाग ने आयोजकों से टिकट बिक्री और टैक्स से जुड़ी जानकारी मांगी है। कन्सर्ट के जरिए प्रदेश को मिलने वाले टैक्स राजस्व की जांच के लिए विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Indore News: GST department's eye on Diljit Dosanjh's concert tax investigation
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट को लेकर जीएसटी विभाग ने आयोजकों से टैक्स और टिकट बिक्री से संबंधित जानकारी मांगी है। विभाग के एंटी इवेजन ब्यूरो ने आयोजकों को पत्र लिखकर पूछा है कि कन्सर्ट में कुल कितने टिकट बिक रहे हैं, उनकी कीमत क्या है, टिकट की कौन-कौन सी कैटेगरी हैं, और उन पर कितना टैक्स जमा होना है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए टिकट बिक्री का जिम्मा दो अलग-अलग कंपनियों, सारेगामा इंडिया और रिपल इफेक्ट एंटरटेनमेंट, के पास है। इसमें सारेगामा इंडिया ने पिछले महीने ही एक कैजुअल जीएसटी नंबर लिया था और अपने रिटर्न भरते हुए लगभग 1.25 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा किया है। वहीं, रिपल इफेक्ट एंटरटेनमेंट ने भी मध्यप्रदेश के लिए अस्थायी जीएसटी नंबर लिया है, जिसका उपयोग आयोजन से जुड़े टैक्स भुगतान के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

जीएसटी विभाग ने यह पत्र इसलिए भेजा है ताकि आयोजन से जुड़े हर पहलू को ठीक से समझा जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि टैक्स से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस प्रक्रिया के तहत आयोजकों को शनिवार या रविवार तक सभी जरूरी जानकारी जमा करनी होगी, ताकि विभाग यह स्पष्ट कर सके कि इस कन्सर्ट से प्रदेश को कितना टैक्स राजस्व प्राप्त होगा। दिलजीत दोसांझ का यह बहुप्रतीक्षित कन्सर्ट 8 दिसंबर को इंदौर के सी 21 एस्टेट ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन के टिकट कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बेचे जा रहे हैं, जिनमें टिकटों की विभिन्न श्रेणियां और कीमतें शामिल हैं।

विज्ञापन

जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई यह दिखाती है कि बड़े आयोजनों और मनोरंजन से जुड़े इवेंट्स पर सरकार की कड़ी नजर है, ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके और राजस्व में वृद्धि हो सके। यह भी साफ है कि मनोरंजन और कन्सर्ट जैसे आयोजनों से सरकार को टैक्स के रूप में बड़ी राशि प्राप्त हो सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed