फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Graveyard came in the middle of the road, now preparations are being made to build the road which

Indore News:सड़क के बीच आया कब्रिस्तान, दस साल से अधूरी सड़क अब बनाने की तैयारी

Sat, 03 Feb 2024 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Feb 2024 08:45 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने पांच साल पहले बायपास से कब्रिस्तान के पहले तक ढाई सौ फीट चौड़ी सड़क बना दी,जबकि इस सड़क के दूसरे छोर से एंडवास स्कूल तक सड़क चौड़ी कर दी है, लेकिन सड़क बीच में बाधक बने कब्रिस्तान के कारण नहीं जुड़ पा रही है।

विज्ञापन
Indore News: Graveyard came in the middle of the road, now preparations are being made to build the road which
सड़क में बाधक बना खजराना कब्रिस्तान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सड़क की चौड़ाई की जद में अक्सर निर्माण आते है, लेकिन इंदौर में एक सड़क की चौड़ाई की जद में एक कब्रिस्तान आया है। 30 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों सिरे तैयार हो चुके है, लेकिन कब्रिस्तान के कारण सड़क जुड़ नहीं पा रही है। अब सड़क को जोड़ने की कवायद होगी। इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक मेें इस सड़क का निर्माण पूरा करने पर सहमति बनी है। सड़क के पास नाले को कवर करने के लिए रिटेनिंग वाॅल भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इंदौर विकास प्राधिकरण ने जब इंदौर में स्कीम नंबर-134 विकसित की थी तो मास्टर प्लान की सड़क में बाधक बनी कब्रिस्तान की जमीन के बदले कब्रिस्तान कमेटी को स्कीम में ही कब्रिस्तान के लिए दूसरी जमीन दी।कमेटी ने दूसरी जमीन पर शव दफनाने शुरू कर दिए, लेकिन सड़क में बाधक बनी जमीन से भी कब्जा नहीं छोड़ा और वहां भी शव दफनाए जाने लगे।

विज्ञापन

 

इंदौर विकास प्राधिकरण ने पांच साल पहले बायपास से कब्रिस्तान के पहले तक ढाई सौ फीट चौड़ी सड़क बना दी,जबकि इस सड़क के दूसरे छोर बांबे अस्पताल चौराहा से तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर होते हुए एंडवास स्कूल तक सड़क चौड़ीकर दी है, लेकिन सड़क बीच में बाधक बने कब्रिस्तान के कारण नहीं जुड़ पा रही है। सिर्फ 15 फीट की एक गलीनुमा सड़क से वाहन आते-जाते है, लेकिन वहां सड़क हादसे अक्सर होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईडीए की बोर्ड बैठक में शामिल हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने इस सड़क के बाधक निर्माणों की जानकारी ली। अब प्रशासन के माध्यम से इस सड़क के दोनो सिरों को जोड़ने की कवायद को अंतिम रुप दिया जा सकता है।



आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि यह सड़क शहर के लिए जरुरी है। बायपास रिंग रोड और बीआरटीएस रोड से जोड़ती है। जल्दी ही सड़क के दोनो सिरों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed