फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-gorilla-manages-traffic-palasia-square-awareness-drive

Indore News: इंदौर में गोरिल्ला ने संभाला ट्रैफिक, बुजुर्गों को रास्ता पार करवाया

Mon, 24 Aug 2026 03:18 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 24 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

Indore News: एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में एक गोरिल्ला कैरेक्टर ने चौराहे पर उतरकर वाहन चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमों के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन
indore-news-gorilla-manages-traffic-palasia-square-awareness-drive
ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस ने उतारा गोरिल्ला। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में यातायात जागरूकता का एक अनूठा अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत पलासिया चौराहे पर एक गोरिल्ला कैरेक्टर को उतारा गया, जिसने अपने अनोखे और आकर्षक अंदाज से वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया, यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स विशेष रूप से मौजूद रहे। चौराहे पर मौजूद गोरिल्ला कैरेक्टर को देखकर राहगीर और वाहन चालक बेहद उत्साहित दिखे और अपनी गलतियों में सुधार करते नजर आए।
विज्ञापन


जेब्रा क्रॉसिंग का महत्व समझाया
अभियान के दौरान गोरिल्ला कैरेक्टर ने उन वाहन चालकों पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्होंने अपने वाहन जेब्रा क्रॉसिंग पर रोक रखे थे। उसने अपने खास इशारों से चालकों को समझाया कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाई गई है। गोरिल्ला के इस सहज संदेश को समझते ही वाहन चालकों ने तुरंत अपनी गाड़ियां स्टॉप लाइन के पीछे कर लीं।
विज्ञापन


गलत दिशा में चलने वालों को दी सीख
चौराहे पर रॉन्ग साइड से आने वाले चालकों को भी सही दिशा में गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित किया गया। गोरिल्ला को अचानक सामने देखकर कई वाहन चालकों ने बिना किसी बहस के अपनी गाड़ियां तुरंत सही दिशा में मोड़ लीं। इस मनोरंजक तरीके से चालकों को अपनी गलती का अहसास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल यात्रियों और बुजुर्गों की मदद की
इस जागरूकता अभियान के दौरान गोरिल्ला कैरेक्टर ने केवल वाहन चालकों को ही जागरूक नहीं किया, बल्कि सड़क पार करने वाले बुजुर्गों और पैदल यात्रियों की भी मदद की। उसने चौराहे पर यातायात संचालन में पुलिस अधिकारियों का सहयोग करते हुए अपने हाथों के संकेतों से लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।


हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अपील
गोरिल्ला कैरेक्टर ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और कार चालकों से सीट बेल्ट बांधने की अपील की। उसके इस खास अंदाज ने बच्चों, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों का ध्यान तेजी से खींचा। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से नागरिकों को बिना किसी भय के, अपनी सुरक्षा और जिम्मेदारी समझकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed