फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news global healing day connects 27 countries for world peace

Indore News: इंदौर में हुआ 10वां ग्लोबल हीलिंग डे, 27 देशों से जुड़े प्रतिभागी, इंदौर बना विश्व शांति केंद्र

Mon, 11 Aug 2025 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 11 Aug 2025 06:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हिलर कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में 10वां ग्लोबल हीलिंग डे आयोजित हुआ, जिसमें 27 देशों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया। 

विज्ञापन
indore news global healing day connects 27 countries for world peace
दुनियाभर के अनुयायियों ने अपने विचार रखे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हिलर कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में 10वां ग्लोबल हीलिंग डे* का आयोजन हुआ। लोका समस्ता सुखिनो भवन्तु मंत्र के साथ शुरू हुए इस आयोजन में सर्वधर्म प्रार्थना, दुआ, प्रेयर और अरदास के जरिए एक विश्व, एक परिवार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारत सहित 27 से अधिक देशों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया। इससे पहले यह आयोजन मलेशिया, उज्जैन, दुबई, सिएटल, न्यूयॉर्क और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर हो चुका है। इस बार 10 अगस्त की शाम 8:30 बजे भारतीय समयानुसार ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ, जिसका संचालन अवेकनिंग ह्यूमनिटी फाउंडेशन (अमेरिका) और कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन


मुस्लिम परिवार में जन्म लिया, सभी धर्मों को जाना
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। सिएटल से जया लक्ष्मी गणपति ने कृष्णा गुरुजी के कार्यों की जानकारी दी। सिंगापुर की फिओन सादिक ने कहा कि मुस्लिम परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्हें बचपन से सभी धर्मों को जानने की जिज्ञासा रही, और ग्लोबल हीलिंग डे ने उन्हें मानव धर्म से जोड़ने का अवसर दिया। वहीं फिनलैंड की जीवन मुक्ति ने कहा कि हम सभी की सांस का स्रोत एक ही है, लेकिन समय के साथ हमने खुद को धर्मों में बांट लिया है, जिसे जोड़ने का प्रयास यह आयोजन करता है। कनाडा से बलजिंदर समरा ने कहा कि हर धर्म में अच्छे और बुरे विचार वाले लोग होते हैं, और चुनाव व्यक्ति को खुद करना होता है। तारिक अब्बासी ने इस मंच को मानवता और विश्व शांति के लिए अद्वितीय बताया।
विज्ञापन


मरीजों के लिए सामूहिक प्रार्थना की
समापन में कृष्णा गुरुजी ने युवाओं को मानव धर्म से जुड़ने का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश के ध्वज के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और बीमार व्यक्तियों के लिए सामूहिक ध्यान किया। अंतिम प्रार्थना “तू ही सागर है, तू ही किनारा...” के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकॉक में होगा अगला आयोजन
कार्यक्रम के बाद कृष्णा गुरुजी ने 1-to-1 हीलिंग सेशन शुरू किया, जो रात 12 बजे तक चला। अगला ग्लोबल हीलिंग डे बैंकॉक में आयोजित होने की घोषणा की गई। कृष्णा गुरुजी हर प्रमुख देश के स्वतंत्रता दिवस पर विश्व शांति और मानवता के लिए इस तरह की ग्लोबल प्रेयर आयोजित करते हैं, जो वन वर्ल्ड, वन फैमिली के विचार को साकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed