फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Garage Owner Brutally Murdered

Indore News: इंदौर में गैरेज संचालक की निर्मम हत्या, गुस्साए लोग कर रहे फांसी की मांग

Mon, 06 Jan 2025 06:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Jan 2025 06:05 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के रावजी बाजार में गैरेज संचालक राज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
indore news Garage Owner Brutally Murdered
परिवार ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब गैरेज संचालक राज (25) की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। राज, जो पेशे से गैरेज संचालक था, का मुख्य आरोपी रोहन से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि रोहन लोगों से कहता था कि वे राज के गैरेज पर गाड़ियों का काम न करवाएं, क्योंकि वह अधिक पैसे लेता है। इस कारण दोनों के बीच पिछले एक हफ्ते से तनाव बना हुआ था।

विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार किया
डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, हत्या के मामले में रोहन पिता राजू वर्मा, शुभम पिता राजेश फुलेरिया और प्रतीक पिता राजेश धीमान पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की शिकायत मृतक के दोस्त विशाल बनोधा ने दर्ज करवाई है। वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया। सोमवार सुबह राज के परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया, जिसे एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने समझाइश देकर खत्म कराया।

विज्ञापन

पहले से थी प्लानिंग
विशाल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात राज, सौरभ और चिंटू राजपूत के साथ मल्हार मेगा मॉल गए थे। इस दौरान राज के मोबाइल पर मुख्य आरोपी रोहन का कॉल आया। रोहन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाबू के खेत पर मिलने को बुलाया। जब राज अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, तो आरोपी पहले से ही हथियारों से लैस खड़े थे। शुभम और प्रतीक ने राज को घेर लिया, और रोहन ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट और पैरों पर कई वार किए। राज के दोस्त सौरभ ने बचाने की कोशिश की, जिसमें उसके हाथ में भी चोट आई। घायल राज को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भड़क गई जनता
इस निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं। सोमवार सुबह गाड़ी अड्डा इलाके में लोगों ने हाथों में तख्तियां और आरोपियों के फोटो लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। राज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। परिवार के मुताबिक, राज एक मिलनसार व्यक्ति था, जो सभी से अच्छे संबंध रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed