फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Four lawyers including a 90-year-old lawyer sentenced to seven years in prison for a deadly attac

Indore News: जानलेवा हमले में 90 साल के वकील सहित पांच को सजा, उज्जैन में 16 साल पहले किया था हमला

Thu, 28 Aug 2025 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Aug 2025 07:27 PM IST
सार

10 जनवरी 2009 को धर्मेंद्र शर्मा व उसके भाई के मामले में घनश्याम पटेल कोर्ट में गवाही देने गए थे। तब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई,लेकिन वे फिर गवाही देने गए तो  उन्हें लाठी व डंडों से पीटा गया।
 

विज्ञापन
Indore News: Four lawyers including a 90-year-old lawyer sentenced to seven years in prison for a deadly attac
इंदौर कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एक पत्रकार पर 16 साल पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में इंदौर जिला कोर्ट ने पांच लोगों को सजा सुनाई है। आरोपियों में 90 साल के वकील सहित पांच दोषी हैं। बुजुर्ग वकील को तीन साल की जबकि चार अन्य को सात सात साल की कठोर सजा सुनाई है।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में एक केस के मामले में पत्रकार घनश्याम पटेल उज्जैन कोर्ट में गवाही देने आए थे, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले के बाद पटेल पंद्रह दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। चारों आरोपी वकील भी हैं। इस कारण हाईकोर्ट ने केस को इंदौर ट्रांसफर कर दिया था। जब उज्जैन में केस चल रहा था। तब भी वकील जजों के ट्रांसफर की अर्जी लगाते रहते थे।
विज्ञापन


10 जनवरी 2009 को धर्मेंद्र शर्मा व उसके भाई के मामले में घनश्याम पटेल कोर्ट में गवाही देने गए थे। तब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, लेकिन वे फिर गवाही देने गए तो उन पर सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, भवेंद्र शर्मा और पुरुषोत्तम राय ने हमला कर दिया था। उन्हें लाठी व डंडों से पीटा गया था। वकील सुरेंद्र शर्मा की उम्र 90 साल है, इसलिए कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है, जबकि चार अन्य को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। उज्जैन जिला कोर्ट परिसर में हुए हमले के बाद पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed