फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news food safety raids gold star bakery and rehan food products toaster

Indore News: आपके टोस्ट में 'मीठा जहर'! कई मशहूर बेकरी पर छापे, टोस्ट में मिला रहे थे संदिग्ध स्वीटनर

Tue, 11 Nov 2025 11:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Nov 2025 11:03 AM IST
सार

Indore News: जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने इंदौर के धार रोड पर दो बेकरी पर छापा मारा। बेकरी में गंदगी और टोस्ट में अघोषित आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल पाया गया। दोनों स्थानों से कुल 10 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
indore news food safety raids gold star bakery and rehan food products toaster
800 किलो से ज्यादा माल जब्त - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने धार रोड स्थित दो बेकरी पर औचक छापे मारे। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। तहसीलदार योगेश मेश्राम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


गोल्ड स्टार बेकरी: गंदगी और संदिग्ध स्वीटनर का इस्तेमाल
प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले ममता नगर, धार रोड स्थित 'गोल्ड स्टार बेकरी' का निरीक्षण किया। प्रोपराइटर मोहम्मद अयान मंसूरी के इस प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के टोस्ट बनाए जाते थे। निरीक्षण के दौरान परिसर में भारी गंदगी पाई गई और कच्चे माल (रॉ मटेरियल) का भंडारण भी अनुचित तरीके से किया गया था। टीम को परिसर में एक संदिग्ध आर्टिफिशियल स्वीटनर (संभावित सैकेरीन) मिला। प्रोपराइटर ने स्वीकार किया कि इस स्वीटनर को टोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता था, जबकि खाद्य पदार्थ के लेबल पर इसका कोई उल्लेख (डिक्लेरेशन) नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह से आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने मौके से गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट, उज्जैनिया नंबर 1 टोस्ट, मैदा, मावा पाउडर, पाम ऑयल, आर्टिफिशियल स्वीटनर और कस्टर्ड पाउडर सहित कुल 7 सैंपल लिए। साथ ही 587 किलोग्राम सामग्री जब्त कर फैक्ट्री को तत्काल बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


रेहान फ़ूड प्रोडक्ट्स पर भी छापा
एक अन्य कार्रवाई में, टीम ग्राम बांक (धार रोड) स्थित 'रेहान फ़ूड प्रोडक्ट्स' पहुंची। प्रोपराइटर फारुक हुसैन के इस प्रतिष्ठान में भी टोस्ट का निर्माण किया जा रहा था। परिसर में टोस्ट निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 'प्रीमिक्स' भी रखा पाया गया। टीम ने यहां से मैदा, तैयार टोस्ट और प्रीमिक्स के नमूने जांच के लिए लिए हैं। कार्रवाई के दौरान 318 किलोग्राम प्रीमिक्स और 200 पैकेट टोस्ट जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा: शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। विश्लेषण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हो रही कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन के अवसर पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की यह कार्रवाई उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed