फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: First Rain of June Brings Relief to City, Monsoon Likely After June 10

Indore News: इंदौर में जून की पहली बारिश ने बदला मौसम, जानिए कब पहुंचेगा मानसून

Tue, 03 Jun 2025 11:01 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में सोमवार को जून महीने की पहली बारिश दर्ज की गई, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि बारिश सीमित क्षेत्रों में हुई, फिर भी तापमान में गिरावट और हल्की ठंडक से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Indore News: First Rain of June Brings Relief to City, Monsoon Likely After June 10
इंदौर में सुबह से तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सोमवार को जून महीने की पहली बारिश दर्ज की गई। हालांकि यह बारिश केवल कुछ क्षेत्रों में ही रिमझिम फुहारों के रूप में देखने को मिली। बारिश के बावजूद शहर में उमस बनी रही, लेकिन पहले की तुलना में इसमें हल्की राहत महसूस की गई। बारिश की वजह से तापमान में भी थोड़ा बदलाव आया, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहावना हो गया।
विज्ञापन


बारिश ने दी राहत, 3 डिग्री गिरा तापमान
आज सुबह से शाम तक चले बारिश के दौर ने गर्मी और उमस से राहत दे दी है। मंगलवार को पारा 3.3 डिग्री गिरकर 31.3 पर आ गया वहीं सोमवार रात के पारे में 1.7 डिग्री की उछाल देखी गई थी और पारा 24.9 पर आ गया था। आज 8 मिमी यानी .31 इंच बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


Indore News: झूठे नाम से महिला से प्यार, फिर बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला से लाखों रुपए झटके
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री-मानसून का असर, बादल और बूंदाबंदी से बदला मौसम
इन दिनों इंदौर और आसपास के इलाकों में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के आसपास कुछ क्षेत्रों में दो से तीन मिनट तक हल्की बूंदाबंदी भी हुई। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे शहरवासियों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।


तापमान में उतार-चढ़ाव, शाम को चली तेज हवाएं और हुई हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में दिन का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है, जबकि रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। सुबह से दोपहर तक मौसम में धूप-छांव का दौर चलता रहा, लेकिन शाम 5 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा महसूस हुआ।

मॉनसून की प्रतीक्षा, 10 जून के बाद ही संभावित एंट्री
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां चल रही हैं। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। यह स्थिति आगामी 6 जून तक बनी रह सकती है। इंदौर में फिलहाल एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही हो सकती है। वर्तमान में मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक ही स्थान पर ठहरा हुआ है। मंगलवार को भी इंदौर में सुबह हल्की ठंडक, दोपहर में तेज धूप और फिर बादलों की आमद के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। अब तक इंदौर में प्री-मानसून के तहत कुल 8.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed