{"_id":"66fd6cb0c3c7d47ea6099c4f","slug":"indore-news-fire-broke-out-in-house-of-khatiwala-tank-where-chemicals-were-being-made-one-person-died-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: खातीवाला टैंक के जिस मकान में बन रहा था केमिकल, उसमें भड़की आग, एक व्यक्ति की मौत, पांच को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खातीवाला टैंक के जिस मकान में बन रहा था केमिकल, उसमें भड़की आग, एक व्यक्ति की मौत, पांच को बचाया
Wed, 02 Oct 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में खातीवाला टैंक के समीप स्थित एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में खातीवाला टैंक क्षेत्र के एक मकान में बुधवार को आग लग गई। मकान में केमिकल बनाने का काम होता था। आग में परिवार के लोग भी फंसे हुए थे। पांच लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि आग लगने की घटना बैराठी कॉलोनी में हुई। आग मकान के निचले हिस्से में लगी थी। ऊपरी मंजिल पर परिवार के लोग फंसे थे। मकान के अंदर से उनकी आवाज भी आ रही थी। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में अब्दुल कादरी नामक व्यक्ति की मौत हुई है। मकान में केमिकल बनाने का काम भी होता था। मौके पर विधायक मालिनी गौड़ भी आ गई थी।
विज्ञापन
