फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Father throws hot cooker water on son over dispute over making non-veg.

Indore News: नानवेज बनाने के विवाद मेें पिता ने बेटे पर फेंका गर्म कुकर का पानी

Mon, 08 Jan 2024 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 08 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

घटना रविवार रात की है। गर्म पानी से झुलसा हुआ नाबालिग आयुष आठवीं कक्षा का छात्र है। वह शाम को घर पर था। पिता राजकुमार प्रजापत पत्नी पर नाॅनवेज बनाने केे लिए दबाव बना रहे थे। पत्नी ने इनकार किया तो राजकुमार ने हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Indore News: Father throws hot cooker water on son over dispute over making non-veg.
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

चंदन नगर क्षेत्र मेें एक पिता ने नाॅनेवज बनाने केे विवाद में अपने ही बेटे का चेहरा कुकर का गर्म पानी फेंक कर झुलसा दिया। अब वह जेल की सलाखों के पीछे है। बेटेे ने खुद अपने पिता के खिलाफ थाने मेें एफआईआर दर्ज कराई है। बेटे को उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

घटना रविवार रात की है। गर्म पानी से झुलसा हुआ नाबालिग आयुष आठवीं कक्षा का छात्र है। वह शाम को घर पर था। पिता राजकुमार प्रजापत पत्नी पर नाॅनवेज बनाने केे लिए दबाव बना रहे थे। पत्नी ने इनकार किया तो राजकुमार ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आयुष बीच बचाव करने आया तो राजकुमार ने अपने बेटे को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद राजकुमार किचन में गया। गैस पर कुकर में पानी गर्म हो रहा था।

विज्ञापन



राजकुमार ने कुकर उठाकर बेटे पर फेंक दिया। ढक्कन खुलने के कारण बेटे के चेहरे पर पानी गिरा और वह दर्द से कहराने लगा। यह देख राजकुमार घर से भाग गया। मां रंजीता आयुष को पहले अस्पताल ले गई और उपचार कराया। इसके बाद मां बेटे चंदन नगर थाने पहुंचे और राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैै। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed