फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news ex-girlfriend livein love girlfriend boyfriend accident cctv

Indore News: एक्स-गर्लफ्रेंड पर चढ़ाई एक्टिवा, CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह, लिव-इन में रखना चाहता था आरोपी

Thu, 25 Sep 2025 06:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

Indore News: युवक ने पूर्व प्रेमिका द्वारा लिव-इन में रहने से इनकार करने पर तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस ने आरोपी राजेंद्र चौरसिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore news ex-girlfriend livein love girlfriend boyfriend accident cctv
सीसीटीवी में गर्लफ्रेंड पर एक्टिवा चढ़ाते दिखा युवक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका द्वारा दोबारा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से इनकार करने पर उसे तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: दोस्ती से शोषण तक की कहानी, डॉ. रोहिणी के परिवार ने किए बड़े खुलासे, भीम आर्मी चीफ पर गंभीर आरोप
विज्ञापन


लिव-इन में रहने का बना रहा था दबाव
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार शाम को कल्पना नगर इलाके में हुई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी राजेंद्र चौरसिया उस पर काफी समय से दोबारा साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। बुधवार को उसने रास्ते में युवती को रोककर फिर से साथ रहने की जिद की, जिसका युवती ने कड़ा विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस के बाद एक्टिवा से मारी टक्कर
बहस के बाद गुस्से में आकर आरोपी राजेंद्र वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह तेज रफ्तार से अपनी एक्टिवा लेकर लौटा और सीधे युवती को टक्कर मार दी। युवती ने खुद को बचाने की कोशिश में पत्थर भी उठाया, लेकिन आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की और उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने तुरंत युवती को संभाला और उठाया।

CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी पर पहले से 7 केस दर्ज
यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र चौरसिया के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस की टीमें आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed