फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: EOW registers FIR against Astha Foundation for alleged ₹198 crore fraud.

Indore News: 198 करोड़ का महाघोटाला, ईओडब्ल्यू में जय नारायण चौकसे समेत कई पर FIR

Thu, 11 Sep 2025 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Sep 2025 07:49 PM IST
सार

Indore News: शिकायतकर्ता अनिल संघवी के अनुसार, सोसाइटी के पदाधिकारियों ने एक ट्रस्ट बनाकर शैक्षणिक और सामाजिक सेवाओं के लिए मिले धन का दुरुपयोग किया। इस घोटाले का अनुमानित मूल्य ₹198 करोड़ है।

विज्ञापन
Indore News: EOW registers FIR against Astha Foundation for alleged ₹198 crore fraud.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

आर्थिक अनियमितताओं और 198 करोड़ के कथित फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल स्थित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इंदौर की एक फाउंडेशन सोसाइटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में सोसाइटी के पदाधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बुधवार को FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore एमवायएच चूहाकांड- आंदोलन की चेतावनी दी तो शाम तक हो गई जांच पूरी
विज्ञापन


जांच के बाद हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता अनिल संघवी (निवासी, विजयनगर, इंदौर) ने इस मामले में पूर्व में लोकायुक्त और EOW दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद, EOW के TI राजकुमार यादव ने बताया कि जय नारायण चौकसे, अनुपम चौकसे, धर्मेंद्र गुप्ता, श्वेता चौकसे, पूनम चौकसे, पूजा चौकसे और आशीष जायसवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ आर्थिक अपराध की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक ट्रस्ट का दुरुपयोग कर कमाए करोड़ों
शिकायतकर्ता अनिल संघवी ने आरोप लगाया कि आरोपी आस्था फाउंडेशन फॉर सोसाइटी के पदाधिकारी हैं। इस सोसाइटी का गठन शैक्षणिक गतिविधियों, अस्पताल और सामाजिक सेवाओं के संचालन के लिए किया गया था, लेकिन आरोपियों ने एक ट्रस्ट बनाकर इसका दुरुपयोग किया और अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाया।


21 दिनों में लिया 21 करोड़ का लोन
शिकायत के अनुसार, सोसाइटी ने SBI, ICICI, HDFC और UK बैंक से मात्र 21 दिनों के भीतर 21 करोड़ से अधिक का लोन लिया। इस राशि का उपयोग विभिन्न गतिविधियों में किया गया। इसी कड़ी में, LNCT कॉलेज के लिए भी SBI से 12 करोड़ का लोन लिया गया। आरोप है कि इन सभी लोन के लिए फर्जी खर्चों के बिलों का सहारा लिया गया।

परिवार के सदस्यों को पहुंचाया गया अनुचित लाभ
EOW की जांच में सामने आया है कि सोसाइटी से जुड़ी अन्य इकाइयों, जैसे मेसर्स कल्चुरी कॉन्ट्रैक्ट लिमिटेड और सेफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज, में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अपने परिवार के सदस्यों को अनुचित लाभ पहुंचाया। इस वजह से सोसाइटी को करीब 8.22 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा, कई संस्थानों में करोड़ों के लेन-देन में वित्तीय अनियमितताएं भी पाई गईं। डॉ. रमेश बदलानी पर भी करोड़ों के खर्चों को गलत मदों में दर्शाने का आरोप है। इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है और EOW आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed