फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News EOW Raids Municipal Officer's House, Unearths Assets Worth Crores

Indore News: निगम अधिकारी के घर EOW का छापा, कई फ्लैट, प्लॉट और बंगले के दस्तावेज मिले

Fri, 28 Feb 2025 07:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Feb 2025 07:29 PM IST
सार

Indore News: निगम अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले। जांच अभी जारी है। 

विज्ञापन
Indore News EOW Raids Municipal Officer's House, Unearths Assets Worth Crores
राजेश परमार का बंगला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर नगर निगम के अधिकारी राजेश परमार के घर और कार्यालय पर शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने छापा मारा। अब तक जांच के दौरान टीम को एक बंगला, चार फ्लैट और दो प्लॉटके दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई अभी जारी है और संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ऑफिस बंद मिला
विभागीय सूत्रों के अनुसार, छापे के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम राजेश परमार के घर का सर्वे कर रही है। यह कार्रवाई इंदौर के बिजलपुर स्थित उनकी आवासीय कॉलोनी में की जा रही है। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर की तलाशी ली। इसके अलावा, ईओडब्ल्यू की एक टीम उनके ऑफिस भी गई, लेकिन वह बंद मिला। ईओडब्ल्यू डीएसपी मधुर रीना गौड़ ने बताया कि राजेश परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एक टीम परमार के निवास स्थान पर छानबीन कर रही है, जबकि दूसरी टीम बिचौली मर्दाना स्थित श्रीजी वैली में जांच कर रही है। अब तक कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति की सटीक जानकारी सामने आएगी। अधिकारियों का मानना है कि यह संपत्ति करोड़ों रुपये की हो सकती है।

विज्ञापन

बेलदार के पद पर लगी थी नौकरी
राजेश परमार को हाल ही में नगर निगम आयुक्त ने अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया था। परमार की शुरुआत निगम में बेलदार के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में प्रमोशन पाकर वह सहायक राजस्व अधिकारी बन गया। नौकरी के दौरान उसने अपने और परिवार के नाम पर कई संपत्तियां खरीदीं, जिनकी अब जांच की जा रही है। परमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पिछले साल अक्टूबर में दर्ज कराई गई थी। वार्ड 39 की कांग्रेस पार्षद रुबिना खान ने 20 अक्टूबर 2024 को नगर निगम आयुक्त से शिकायत की थी कि परमार दरोगा पद पर था, लेकिन प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी बनकर कार्य कर रहा था। रुबिना ने आरोप लगाया कि जोन-19 में बेटरमेंट शुल्क की कम वसूली करके उसने भ्रष्टाचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति विदेश यात्रा के भी आरोप
इसके अलावा, परमार पर बिना अनुमति विदेश यात्रा करने का भी आरोप है। पार्षद ने महापौर, आयुक्त, राजस्व समिति प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को प्रमाण सहित शिकायत दी थी और मांग की थी कि परमार को तत्काल बर्खास्त कर उसके कार्यकाल की जांच की जाए। फिलहाल, ईओडब्ल्यू की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इस मामले में जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed