फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Due to Gair, electricity will remain off for seven hours in more than 100 areas of Indore

Indore News: गेर के कारण इंदौर में 100 से ज्यादा इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली

Tue, 18 Mar 2025 08:50 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Mar 2025 08:50 AM IST
सार

पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे। इसके लिए आठ घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया है। गेर यदि जल्दी समाप्त होती है तो बिजली सप्लाई शाम चार बजे से पहले बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Indore News: Due to Gair, electricity will remain off for seven hours in more than 100 areas of Indore
इंदौर में गुल रहेगी बिजली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बुधवार को निकलने वाली गेर में शहरवासी रंगों का लुत्फ तो उठाएंगे, लेकिन जिन इलाकों से गेर निकलेगी, उसके  आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को सात घंटे बगैर बिजली के रहना होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन

 

रंग पंचमी पर जब गेर निकलती है तो मशीनों के द्वारा 70 से 100 फीट ऊंचाई तक पानी और रंगों की बौधार की जाती है। जिस चार किलोमीटर लंबे रुट से गेर में हजारों लोग निकलते है वहां बिजली के तार और हाइटेंशन लाइन भी है।

विज्ञापन


पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे। इसके लिए आठ घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया है। गेर यदि जल्दी समाप्त होती है तो बिजली सप्लाई शाम चार बजे से पहले बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन इलाकों में बंद रहेगी सुबह बिजली

इंदौर में बुधवार सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक जिन्सी हाट मैदान, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, तेली बाखल, कुम्हार मोहल्ला, बड़ा गणपति, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, शंकर गंज, मेट्रो अस्पताल,बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा तक की बिजली गुल रहेगी। यह इलाके 11 केवी फीडर से जुड़े है।



इसके अलावा राम लक्ष्मण मंदिर, इमामबाड़ा,गोपाल मंदिर, सराफा, अटाला बाजार, नंदालालपुरा, कृष्णपुरा छत्री, भोई मोहल्ला, स्मृति टाॅकिज क्षेत्र, अहिल्यापुरा, जूना रिसाला, छिपा बाखल, निहालपुरा, गोपाल मंदिर, खजूरी बाजार, बड़ा सराफा, मुकेरीपुरा, क्लाथ मार्केट, जिंसी हाट, तम्बोली बाखल, गोराकुंड चौराहा, कानूनगो बाखल, सालवी बाखल, बंबईई बाजार, बजाज खाना चौक, शक्कर बाजार, मंगल सदन, कबूतर खाना, पंढ़रीनाथ, रेशम वाली गली, गफूर खां की बजरिया, पीर गली, सुभाष चौक, जूनी बाखल, इमली बाजार, कुंवर मंडली, शिव विलास पैलेस, बड़वाली चौकी क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed