फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Doctors Protest Over Misbehavior with Doctor by Attender in Madhurhood Hospital

Indore News: डॉक्टर को पीटने वाले चार दिन बाद भी नहीं पकड़ाए, पुलिस कमिश्नर को दर्ज कराया विरोध

Wed, 19 Mar 2025 02:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

Indore News: डॉक्टरों का गुस्सा फूटा, अस्पताल में अटेंडर द्वारा डॉक्टर के साथ बदसलूकी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Indore News Doctors Protest Over Misbehavior with Doctor by Attender in Madhurhood Hospital
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मदरहुड अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुई बदसलूकी के बाद डॉक्टरों में गुस्सा है। 16 मार्च को यह घटना घटी, जब एक नवजात की तबियत खराब थी और उसके परिजनों ने सीनियर डॉक्टर गौरव मोगरा को बुलाया। डॉ. मोगरा रविवार को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी में थे, लेकिन फिर भी वे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लिफ्ट के बाहर भीड़ थी और उन्होंने परिजनों से रास्ता देने का अनुरोध किया। इसके बाद परिजनों ने बहस शुरू कर दी और डॉक्टर के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पत्नी से भी की बदसलूकी
जब डॉ. मोगरा ने अपना परिचय दिया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तब भी परिजनों ने उनका विरोध किया। डॉ. मोगरा की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी बदसलूकी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर ने तत्काल विजय नगर पुलिस थाने को सूचित किया, लेकिन पुलिस की टीम देर से आई। इसके बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और डॉक्टर से थाने जाकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस ने की देर से कार्रवाई
डॉ. मोगरा ने खुद थाने पहुंचकर आवेदन दिया, लेकिन एफआईआर दर्ज होने में करीब दो घंटे का समय लगा। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। डॉक्टरों का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (इंदौर) के 60 से अधिक डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी इस घटना का विरोध करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed