फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news divine jewellers crime case

Indore News: इंदौर के बड़े सराफा कारोबारी पर दो केस दर्ज, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप

Tue, 24 Sep 2024 09:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 24 Sep 2024 09:51 PM IST
सार

त्योहारी सीजन के ठीक पहले इंदौर के डिवाइन ज्वेलर्स के संचालकों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस दर्ज हो गया है। 
 

विज्ञापन
indore news divine jewellers crime case
INDORE NEWS - फोटो : Istock

विस्तार

त्योहारी सीजन के पहले ही इंदौर के एक बड़ा सराफा कारोबारी पर क्राइम ब्रांच ने दो केस दर्ज किए हैं। दोनों ही केस धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि सभी कागज जांचें जा रहे हैं। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। इंदौर में डिवाइन ज्वेलर्स के संचालकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के दो केस दर्ज किए हैं। कर्नाटका बैंक ने दोनों केस दर्ज करवाए हैं। मामला 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कर्नाटका बैंक के मैनेजर ने दर्ज करवाई एफआईआर
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कर्नाटका बैंक के मैनेजर अमित कुमार की शिकायत पर डिवाइन ज्वेलर्स के गौरीशंकर सोनी, राजेश सोनी, कंचना देवी, मौसूम, मनोज सोनी, पूनम सोनी और नेहा सोनी पर केस दर्ज किया गया है। जांच में डिवाइन ज्वेलर्स के बैंक स्टेटमेंट और लोन सेंक्शन के पेपर्स को ऑडिटर ने संदिग्ध माना था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बड़ा सराफा में डिवाइन ज्वेलर्स के खातों की जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि दिसंबर 2020 में स्टॉक स्टेटमेंट 775.26 लाख रुपए का बताया गया। ऑडिट कराने पर 320.7 लाख रुपए ही निकला। बैंक के लोन टर्म एंड कंडीशन के हिसाब से अमाउंट का उपयोग ज्वेलरी के लिए करना था। लेकिन उसका उसका उपयोग निजी कामों और फंड जनरेट करने के लिए कर लिया गया।
विज्ञापन


दूसरे बैंक में ट्रांसफर की राशि
डिवाइन ज्वेलर्स को यह पैसा कर्नाटका बैंक में रखना था। इस शर्त का उल्लंघन करते हुए पैसा आईसीआईसीआई बैंक में डायवर्ट कर दिया। आरोपी संचालकों ने कोरोनाकाल में सोना खरीदने का बिल देना बताया। वहीं स्टॉक को कच्चे बिल में बेचकर वर्किंग कैपिटल जमा नहीं कराई। दोनों मामलों में चेक करने पर तारीखों में अंतर मिला है। इस तरह संदिग्ध लेनदेन को सही बताने का प्रयास करने और फंड से जमीन खरीदने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें पैसे दिए वह भी इस व्यवसाय के नहीं
1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा का पेमेंट ऐसे लोगों को किया गया, जो इस व्यवसाय से जुड़े ही नहीं है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इनके नाम प्रियंका केवलिया, करुणा लबड़े, श्याम राव, राकेश जैन, मुकेश कुमार खत्री, राकेश कुमार उपाध्याय, अंगुली जैन, रानी जैन, ज्योति लबड़े, अजित कुमार जैन, गरिमा, प्रीति जैन, अभय कुमार जैन, विभा जैन, पिंकी कसेरा हैं।


संदिग्ध लेनदेन में भी दर्ज हुई एफआईआर
क्राइम ब्रांच ने डिवाइन ज्वेलर्स के एक और फर्जीवाड़े में दिलीप सोनी, मनोज, गौरीशंकर, राजेश, कंचना देवी, मौसूम पर एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया है। इसमें भी कर्नाटका बैंक की तरफ से ही एफआईआर कराई गई है। 73 लाख रुपए से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन ओजस्वी जैन, सनत कुमार जैन, तारा जैन, अर्जुन सिंह, प्रीति देवी, कपिल जैन, भारती जैन, रामबिहारी श्रीवास्तव, प्रीति सारस्वत को करने का आरोप है। ऑडिट बैलेंस शीट में हेरफेर किया गया। उन्हें भी कोविड के दौरान सोना खरीदना-बेचना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed