फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: delivery company driver commits suicide after not getting salary for six months

Indore News : छह माह से वेतन नहीं मिला तो डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने खाया जहर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 19 Aug 2025 03:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Aug 2025 03:09 PM IST
सार

Indore News : इंदौर में डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर वासुदेव माली (45) ने छह माह से वेतन न मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर घर की वृद्ध मां और बीमार भाई की जिम्मेदारी थी

विज्ञापन
indore news: delivery company driver commits suicide after not getting salary for six months
वासुदेव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रहे डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने छह माह से वेतन न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। सोमवार रात ड्राइवर ने कंपनी के सुपरवाइजर से फोन पर बात करने के कुछ देर बाद ही जहर खा लिया। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंदिर में मिला बेसुध हालत में
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वासुदेव माली (45) पुत्र पन्नालाल माली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घर पर जहर पीने के बाद पास के मंदिर में जाकर बैठ गया था। जब वह बेसुध हालत में मिला, तो पड़ोसियों ने भतीजे अनिल को सूचना दी। अनिल तुरंत मौके पर पहुंचा और वासुदेव को अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


छह माह से रोकी गई थी सैलरी
मृतक के भतीजे अनिल ने पुलिस को बताया कि वासुदेव मल्टी डिलीवरी कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। बीते छह माह से उनकी सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी और वह लगातार कंपनी से वेतन मांगते थे। हर बार उन्हें टाल दिया जाता था, जिससे वे गहरी परेशानी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और बीमार भाई का सहारा था वासुदेव
अनिल ने बताया कि वासुदेव ही घर का एकमात्र सहारा थे। परिवार में उनकी वृद्ध मां और बीमार भाई हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। सोमवार रात भी उन्होंने कंपनी के सुपरवाइजर राहुल जैन से फोन पर बातचीत की थी, जिसके कुछ देर बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed