{"_id":"660c26a3b9e0b8a621070f93","slug":"indore-news-davv-university-student-accident-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बस से गिरी यूनिवर्सिटी की छात्राएं, दो गंभीर, अचानक कार सामने आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बस से गिरी यूनिवर्सिटी की छात्राएं, दो गंभीर, अचानक कार सामने आने से हुआ हादसा
Tue, 02 Apr 2024 09:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:09 PM IST
सार
इंदौर की डीएवीवी की छात्राएं घटना की शिकार हो गईं। अचानक कार सामने आने पर बस चालक ने ब्रेक लगा दिए थे।
विज्ञापन
बस से हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की डीएवीवी (देवी अहिल्या विश्व विद्यालय) की छात्राएं हादसे का शिकार हो गईं। छात्राएं सिटी बस में जा रहीं थी और अचानक बस के सामने कार आ गई। ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो छात्राएं बस से नीचे गिर गईं। एक छात्रा गंभीर है।
भंवरकुआ इलाके में मंगलवार दोपहर को यह हादसा हुआ। घटना में चार छात्राएं सिटी बस से बाहर गिर गईं। सिटी बस के सामने कार आते ही ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बस के गेट पर खड़ी छात्राएं खुद को संभाल नहीं सकी। हादसा खंड़वा रोड स्थित डीएवीवी कैंपस के गेट के सामने ही हुआ। एक छात्रा का पैर बुरी तरह से जख्मी है वहीं दूसरी छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है। भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक घटना पांच नंबर रूट की बस से हुई है। दो छात्रा रिया और शीतल की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों ही मानवता नगर की रहने वाली हैं। एक छात्रा के पैर पर बस का पहिया चढ़ गया जबकि दूसरी छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है। दो अन्य छात्राएं भी घायल हैं। घायल छात्राओं को बस का कंडक्टर ही तुरंत पास के एप्पल अस्पताल में ले गया। पुलिस ने सिटी बस और कार को जब्त कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।