फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news DAVV removes 'Sanatani MLA' title for Golu Shukla

Indore News: यूनिवर्सिटी में 'सनातनी विधायक' लिखने पर बवाल, शिकायत में पूछा क्या बाकि नेता सनातनी नहीं हैं?

Sun, 09 Nov 2025 07:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) और स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर विधायक गोलू शुक्ला को 'सनातनी विधायक' लिखने पर विवाद हो गया। कुछ शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने कार्ड से 'सनातनी' शब्द हटा दिया।

विज्ञापन
Indore news DAVV removes 'Sanatani MLA' title for Golu Shukla
गोलू शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में एक आयोजन के आमंत्रण पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्ड पर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के नाम के आगे 'सनातनी विधायक' लिखा गया था, जिसे लेकर शिकायत की गई। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में कार्ड से 'सनातनी' शब्द हटा दिया।
विज्ञापन


स्वदेशी मेले के आमंत्रण पत्र का मामला
जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे तक्षशिला परिसर में 'स्वदेशी स्वावलंबन मेला' आयोजित किया जाना है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक गोलू शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। पहले छपे इन्विटेशन कार्ड पर विधायक की फोटो के साथ लिखा गया था- 'मुख्य अतिथि सनातनी विधायक गोलू शुक्ला जी'। कार्ड पर कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई और कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे की फोटो भी मुख्य संरक्षक और संरक्षक के रूप में लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध तेज, एमडी का पुतला जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद बदला गया कार्ड
बताया जा रहा है कि 'सनातनी विधायक' लिखे जाने को लेकर विश्वविद्यालय में कुछ शिकायतें की गईं। शिकायत में आपत्ति जताई गई कि किसी विधायक के नाम के आगे सनातनी कैसे लिखा जा सकता है और क्या इसका मतलब यह है कि बाकी नेता गैर-सनातनी हैं। इन शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने आमंत्रण पत्र में संशोधन किया। नए कार्ड में फोटो के नीचे लिखा गया- 'मुख्य अतिथि गोलू शुक्ला माननीय विधायक क्षेत्र क्रमांक 3 इंदौर'।

विधायक ने भी पूछा- शब्द क्यों हटाया?
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव की जानकारी मिलने पर विधायक गोलू शुक्ला ने भी विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग की डायरेक्टर से बात की। उन्होंने सवाल किया कि उनके नाम के आगे से 'सनातनी' शब्द क्यों हटाया गया। इस पर डायरेक्टर ने उन्हें पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक और डायरेक्टर प्रो. रेखा आचार्य ने पुष्टि की कि शब्द को लेकर किसी को आपत्ति थी, जिसके चलते इसे हटाया गया है, हालांकि विधायक गोलू शुक्ला ही कार्यक्रम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed