फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Dangerous Buildings in Indore Under Scrutiny, Repairs Initiated

Indore News: खतरनाक मल्टियों को निगम ने भेजे नोटिस, बारिश से पहले सुरक्षा की चिंता

Fri, 20 Jun 2025 09:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Jun 2025 09:04 AM IST
सार

Indore News: शहर की वर्षों पुरानी मल्टियों के हाल बेहाल, एसजीएसआईटीएस रोड पर रहवासी संघ के नाम नोटिस दिए तो शुरू हो गए सुधार कार्य

विज्ञापन
Indore News: Dangerous Buildings in Indore Under Scrutiny, Repairs Initiated
इंदौर नगर निगम में घोटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की वर्षों पुरानी खतरनाक मल्टियों को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसजीएसआईटीएस रोड की दो बिल्डिंगों विमल और विनय को हाल ही में नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद रहवासी संघ ने तुरंत सुधार कार्य शुरू करवा दिए हैं। इन बिल्डिंगों के कुछ हिस्से इतने खस्ताहाल हो चुके थे कि आए दिन गैलरी की छतें और दीवारें गिर रही थीं। जनहानि की आशंका को देखते हुए निगम को इनकी स्थिति को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

विज्ञापन


Indore News: 3 साल में बनने वाली कोर्ट बिल्डिंग 6 साल में भी नहीं बनी, मंत्री की सख्ती का भी नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन

निगम की चेतावनी के बाद रहवासी संघ सक्रिय
नगर निगम अधिकारी पीएस कुशवाह ने बताया कि बिल्डिंगों की खराब हालत को देखते हुए निगम द्वारा रहवासी संघ को नोटिस थमाए गए हैं और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खतरनाक हिस्सों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मरम्मत कार्य समय पर नहीं हुआ तो निगम स्वयं कार्रवाई करेगा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए रहवासी संघ ने अब सुधार कार्य आरंभ कर दिए हैं और इस संबंध में निगम अधिकारियों से बैठक भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के बाद फिर होगा निरीक्षण
रहवासी संघ द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों की प्रगति की निगरानी निगम की टीम करेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निगम अधिकारी फिर से मौके पर निरीक्षण करेंगे और तभी अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि बिल्डिंग को रहवासी उपयोग के लिए सुरक्षित घोषित किया जा सकता है या नहीं। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बिल्डिंग के कुछ हिस्से अत्यधिक जर्जर हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अन्य जर्जर मल्टियों की भी जांच में तेजी
नगर निगम अब केवल एसजीएसआईटीएस रोड तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के मध्य क्षेत्र की अन्य वर्षों पुरानी मल्टियों की भी जांच कर रहा है। माणिकबाग रोड, इतवारिया, मल्हारगंज, जिंसी और अन्य क्षेत्रों में स्थित पुरानी और जर्जर बिल्डिंगों की पहचान की जा रही है। कई मल्टियों की हालत चिंताजनक है और आने वाले दिनों में इन्हें भी नोटिस थमाए जाएंगे, ताकि समय रहते जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed