फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Cycensers making sound like firecrackers spread on road in Indore, trampled with road roller

Indore News: इंदौर में सड़क पर बिछाए पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइसेंसर,रोड रोलर से रौंदे

Wed, 11 Dec 2024 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

बीते एक माह से ट्रैफिक विभाग ने चौराहों पर बुलेटों के साइलेंसरों की जांच की थी। इसके बाद शोर मचाने वाले साइलेंसरों की बुलेट को जब्त कर थाने लाया गया और उसमें से साइलेंसर खुलवाए गए।

विज्ञापन
Indore News: Cycensers making sound like firecrackers spread on road in Indore, trampled with road roller
शोर मचाने वाले साइलेंसरों को नष्ट किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक हजार से ज्यादा शोर मचाने वाले साइलेंसरों को नष्ट किया। इसके लिए अफसरों ने रोड रोलर की व्यवस्था की थी। साइलेंसर रौंदने के लिए देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के खंडवा रोड परिसर की सर्विस रोड को चुना गया, ताकि काॅलेज व शैक्षणिक संस्थानों में आने वाले विद्यार्थियों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि उन्हें अपनी बुलेट में पटाखे फोड़ने वाले और शोर करने वाले साइलेंसर नहीं लगाना है। नष्ट किए साइलेंसरों की कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन


 

आमतौर पर गोलियों की तरह आवाज करने वाले साइलेंसर वाहन चालक बुलेट में लगाते है। बीते एक माह से ट्रैफिक विभाग ने चौराहों पर बुलेटों के साइलेंसरों की जांच की थी। इसके बाद शोर मचाने वाले साइलेंसरों की बुलेट को जब्त कर थाने लाया गया और उसमें से साइलेंसर खुलवाए गए। बुलेट वाहन चालकों को सौंपते समय यह सहमति भी ली गई कि वे भविष्य में शोर करने वाले साइलेंसर बुलेट में नहीं लगाएंगे।

विज्ञापन

 

एक माह में एक हजार से ज्यादा साइलेंसर एकत्र हो गए थे। उन्हे नष्ट करने के लिए रोड रोलर से रौंदने का तरीका अपनाया गया। दो माह पहले भी ट्रैफिक पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र में इसी तरह साइलेंसरों को रोड रोलर से रौंदे गए थे। दो माह पहले संतोष सिंह पुलिस आयुक्त के रुप में इंदौर आए। उसके बाद इस तरह से बुलेट में से साइलेंसर निकालकर उन्हें नष्ट करने का अभियान पुलिस ने चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed