फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Curtain of Rajendra Nagar auditorium will rise after 12 years, Lata Mangeshkar statue will also b

Indore News: 12 साल बाद उठा राजेंद्र नगर सभागृह का पर्दा,लता मंगेशकर प्रतिमा का अनावरण भी हुआ

Thu, 29 Feb 2024 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

जिले का मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र नगर स्थित नवनिर्मित सभागृह में आयोजित हुआ। इस दौरान ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ।

विज्ञापन
Indore News: Curtain of Rajendra Nagar auditorium will rise after 12 years, Lata Mangeshkar statue will also b
राजेंद्र नगर सभागृह का होगा लोकार्पण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र की सांस्कृतिक व संगीत गतिविधियों के लिए अब राजेंद्र नगर समागृह की सौगात मिली है। गुरुवार को इस सभागृह का लोकार्पण किया गया। 12 साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसका निर्माण शुरू किया था।

विज्ञापन


कुल 28 करोड़ रुपये इस सभागृह पर खर्च हो चुके है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 हजार करोड रुपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर इंदौर जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। जिले का मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र नगर स्थित नवनिर्मित सभागृह में आयोजित हुआ। इस दौरान ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। गायकों ने गीत प्रस्तुत कर लताजी को आदराजंलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा स्कीम 97 पार्ट-4 राजेंद्र नगर में सभागृह का निर्माण किया गया। ढांचा तैयार होने के बाद सभागृह का काम लंबे समय तक रुका था। बाद में प्राधिकरण ने सभागृह की साज सज्जा  और बचे कामों को पूरा करने के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। पांच साल पहले सभागृह को संस्कृति मंत्रालय को सौंप दिया गया था, लेकिन सभागृह नहीं बन पाया। इसके बाद प्राधिकरण ने ही सभागृह का काम पूरा करने का फैसला लिया।

 

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा स्कीम 97 पार्ट-4 राजेंद्र नगर में सभागृह का निर्माण किया गया। ढांचा तैयार होने के बाद सभागृह का काम लंबे समय तक रुका था।

बाद में प्राधिकरण ने सभागृह की साज सज्जा और बचे कामों को पूरा करने के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। पांच साल पहले सभागृह को संस्कृति मंत्रालय को सौंप दिया गया था, लेकिन सभागृह नहीं बन पाया। इसके बाद प्राधिकरण ने ही सभागृह का काम पूरा करने का फैसला लिया।

1200 दर्शकों बैठक व्यवस्था रहेगी

राजेंद्र नगर क्षेत्र में सभागृह की मांग लंबे समय से थी, क्योकि इस क्षेत्र में नाट्य गतिविधियां व संगीत के काफी आयोजन होते है, लेकिन अच्छा सभागृह नहीं था। राजेंद्र नगर सभागृह में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता का हाॅल है। यहा एक म्यूजियम भी बनाया गया है। जिसमें लता मंगेशकर की पूरी संगीत यात्रा को दिखाया जाएगा। उनके गीतों का संग्रहण भी रहेगा। इसके अलावा उनकी प्रतिभा भी सभागृह परिसर में रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed