{"_id":"661026aaa7accc9b3a0cfd8f","slug":"indore-news-crime-love-triangle-marriage-students-case-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आत्महत्या करने वाले अभिषेक पर हत्या के दो केस दर्ज, स्नेहा और दीपक के रिश्ते भी जांच रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आत्महत्या करने वाले अभिषेक पर हत्या के दो केस दर्ज, स्नेहा और दीपक के रिश्ते भी जांच रही पुलिस
Fri, 05 Apr 2024 09:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:58 PM IST
सार
इंदौर में हुए दोहरे हत्याकांड और फिर आत्महत्या के मामले में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले अभिषेक यादव पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभिषेक ने गुरुवार को स्नेहा और दीपक जाट की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को इस मामले में प्रेम त्रिकोण का शक है। इसी आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस को अभिषेक द्वारा सोशल मीडिया पर भेजा गया पत्र भी प्राप्त हुआ है जिसमें अभिषेक ने लिखा है कि हम दोनों के बीच कोई तीसरा आ गया है।
दीपक और स्नेहा का रिश्ता भाई बहन का नहीं
पुलिस ने साफ किया है कि दीपक और स्नेहा का भाई बहन का रिश्ता नहीं है। वह सिर्फ एक दूसरे को जानते थे। पहले पुलिस को परिजन ने कहा था कि वे रिश्ते में भाई बहन लगते हैं। पुलिस को शक है कि अभिषेक और स्नेहा के बीच दीपक की वजह से ही नाराजगी बढ़ी और फिर अभिषेक ने दोनों को गोली मार दी। पुलिस को दीपक और अभिषेक के बीच की चैट भी मिली है। इस पर जांच की जा रही है।
स्नेहा की मां को मौसी कहता था दीपक
डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि दीपक और स्नेहा आपस में भाई बहन नहीं थे, न ही रिश्तेदार थे। हालांकि परिचितों का कहना है कि दीपक और स्नेहा की मां एक ही गांव की रहने वाली हैं। वे एक-दूसरे को मुंहबोली बहन मानती हैं। दो साल पहले जब दीपक इंदौर आया तो स्नेहा के घर गया। स्नेहा की मां को मौसी कहने लगा। इसके बाद में दोनों का घर आना-जाना बढ़ गया।
विज्ञापन
खुदकुशी कर चुके अभिषेक पर हत्या का केस दर्ज
मीणा ने बताया कि अभिषेक ने प्रेम प्रसंग के चलते ही दीपक और स्नेहा की हत्या की है। एफएसएल और फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच की गई। तीनों का शव का पीएम करवा दिया गया है। स्नेहा का अंतिम संस्कार गुरुवार रात को ही करवा दिया गया है। अभिषेक पर डबल मर्डर का केस दर्ज किया है। सुसाइड की भी जांच होगी। पुलिस ने अभिषेक और स्नेहा के परिजनों से बातचीत की है। दोनों के परिवार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले दीपक से विवाद का मामला सामने आया था। तब अभिषेक को स्नेहा से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस बयान की भी पुलिस जांच करेगी।
कहां से मिली पिस्तौल
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अभिषेक को पिस्तौल कहां से मिली। इतनी आसानी से पिस्तौल मिल जाना और बेखौफ होकर भीड़ में फायर करना पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।