फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Crime Branch arrests inter-state charas smuggler with drugs

Indore News: 25 लाख की चरस और पुराना अपराधी, क्राइम ब्रांच के जाल में ऐसे फंसी बड़ी मछली

Sat, 27 Sep 2025 05:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की 520 ग्राम चरस के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर दीपक कुशवाह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Indore news Crime Branch arrests inter-state charas smuggler with drugs
आरोपी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 520 ग्राम चरस जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़ा गया आरोपी दीपक कुशवाह (26) इंदौर के विजय नगर का रहने वाला है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से निपानिया रोड स्थित चित्रगुप्त चौराहे पर एक संदिग्ध युवक द्वारा ड्रग्स की डिलीवरी देने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी दीपक कुशवाह को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से उच्च क्वालिटी की चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 'शूर्पणखा' दहन पर मचा बवाल, सोनम रघुवंशी के समर्थन में आया भाई, बोला- 'यह मानसिक उत्पीड़न है'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में साथी पकड़े गए तो इंदौर में बना रहा था बाजार
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर इंदौर लाता था और यहां युवाओं और अन्य ग्राहकों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने यह भी कबूल किया कि उसके नेटवर्क के कुछ साथी हाल ही में मुंबई में ड्रग्स सप्लाई के दौरान पकड़े जा चुके हैं, जिसके बाद वह इंदौर में अपनी सप्लाई बढ़ाने की फिराक में था।

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि उसका नेटवर्क किन-किन राज्यों में फैला है और इंदौर में वह किसे-किसे चरस सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed