फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress to corner the government in MP through agitations; protests to be held in Bhopal and Ujj

Indore News: एमपी में कांग्रेस आंदोलनों के जरिए सरकार को घेरेगी, भोपाल, उज्जैन में होंगे प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2026 08:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 05 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उज्जैन भूमि प्रकरण, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध जनआंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने  कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेगी।

विज्ञापन
Indore News: Congress to corner the government in MP through agitations; protests to be held in Bhopal and Ujj
कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उज्जैन भूमि मामले, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करने की घोषणा की है। कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने भाजपा सरकार पर छात्रों, युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन होंगे। कांग्रेस अब सरकार को सड़क से सदन तक घेरने का काम करेगी और मुख्यमंत्री से हर मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन

 

ओझा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। व्यापमं घोटाले के बाद अब नीट, नेट और अन्य परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की साख खत्म कर दी है। कांग्रेस छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों की आवाज उठाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।

विज्ञापन

 

उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खरीफ सीजन के दौरान डीएपी और यूरिया की भारी कमी है। खाद की कालाबाजारी हो रही है, किसान कई-कई दिनों तक सोसायटियों के बाहर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कांग्रेस 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक सायकल रैली निकलेगी और छात्रों के मुद्दे उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उज्जैन भूमि प्रकरण का उल्लेख करते हुए शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके परिजनों द्वारा भूमि खरीद तथा विकास परियोजनाओं के बीच हितों के टकराव के गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही महाकाल लोक और अन्य मामलों में भी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। इस मुद्दे पर कांग्रेस उज्जैन में जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक बड़ी रैली निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed