फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress's dominance on ST seats of Malwa Nimar, focus on Dhar, Ratlam, Khargone seats from Modi'

Indore News: मालवा निमाड़ की एसटी सीटों पर कांग्रेस का दबदबा,मोदी की सभा से धार,रतलाम, खरगोन सीट पर फोकस

Sun, 11 Feb 2024 02:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 11 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

तीनों लोकसभा सीटों पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस के पास कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंगार, बाला बच्चन जैसे नेता है। जिनकी आदिवासी क्षेत्रों में गहरी पैैठ है,जबकि भाजपा के पास आदिवासी नेताअेां के चेहरों का संकट है।

विज्ञापन
Indore News: Congress's dominance on ST seats of Malwa Nimar, focus on Dhar, Ratlam, Khargone seats from Modi'
मालवा निमाड़ की आदिवासी सीटों पर भाजपा ने किया फोकस - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा ने मध्य प्रदेश की 230 में से 163 सीटेें जीतकर स्पष्ट बहुमत से भले ही सरकार बनाई हो,लेकिन मालवा निमाड़ की 22 में 11 आदिवासी बहुल्य विधानसभा सीटें जीतकर कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा।

विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार दस सीटों पर चुनाव जीते, जबकि सैलाना सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के पास है। इंदौर और उज्जैन संभाग की आठ लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थी, इस बार कुछ सीटों पर एंटीइकमबैंसी फैक्टर का खतरा है,इसलिए भाजपा उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है।

विज्ञापन

झाबुआ में हुए आदिवासी महाकुंभ को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के जरिए भाजपा ने आदिवासी वोटरों को साधने मेें कोई कसर बाकी नहीं रखी। इस सभा के जरिए धार, रतलाम और खरगोन सीटों पर भाजपा ने फोकस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों लोकसभा सीटों पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में रहते है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस के पास कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंगार, विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन जैसे नेता है। जिनकी आदिवासी क्षेत्रों में गहरी पैैठ है,जबकि भाजपा के पास आदिवासी नेताअेां के चेहरों का संकट है। माना जा रहा है कि कुछ आदिवासी बहुल्य सीटों पर भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है।

युवा वोटरों को साधने की कोशिश

प्रदेश सरकार ने खरगोन में टंट्या मामा विश्व विद्यालय खोलकर आदिवासी युवा वोटरों को साधने की कोशिश की। मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस को भी कोसा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस गांव, गरीब आदिवासी समाज को सिर्फ वोटबैंक मानती है। कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। भाजपा आदिवासी समाज को वोटबैंक नहीं मानती।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed