फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress Defends Kaderi, BJP Attacks, Councilor Surrounded by Controversy Over Love Jihad

Indore News: कादरी को बचाने आई कांग्रेस, भाजपा हुई हमलावर, लव जिहाद पर चौतरफा घिरा पार्षद

Tue, 17 Jun 2025 07:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Jun 2025 07:15 PM IST
सार

Indore News: पार्षदी खत्म करवाने के लिए महापौर लिखेंगे पत्र, पुलिस अधिकारियों से एनएसए में कार्रवाई करने की मांग, कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे बोले कोर्ट में सच सामने आएगा
 

विज्ञापन
Indore News: Congress Defends Kaderi, BJP Attacks, Councilor Surrounded by Controversy Over Love Jihad
आरोपी और कादरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए फंडिंग देने का खुलासा हुआ है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर बाणगंगा पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह कबूल किया है कि कादरी ने उन्हें तीन लाख रुपये दिए थे। इससे वह हिंदू लड़कियों को फंसाते थे। इस मामले में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कादरी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही उनकी पार्षदी खत्म करने की मांग उठाई जा रही है। कांग्रेस रक्षात्मक मुद्रा में है, लेकिन खुलकर कादरी के पक्ष में कोई नहीं बोल रहा। सब जानते हैं इस समय ऐसा करना पार्टी और खुद की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।
विज्ञापन


Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग पुलिस पहुंची इंदौर, सोनम के फ्लैट पर ली तलाशी
विज्ञापन


मामले को समझने के बाद ही बोलूंगा : पटवारी
मामले में महापौर ने कहा कि कादरी का यह कृत्य निंदनीय है। ऐसे पार्षद को कांग्रेस से निष्कासित करना चाहिए। कांग्रेस कादरी को पार्टी से बाहर करे। महापौर के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष, एमआइसी मेंबर और भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने भी पार्षद कादरी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, लेकिन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि भाजपा हमारे पार्षद पर झूठा आरोप लगा रही और उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसा रही है। हालांकि, पार्षद कादरी के मामले में जब प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से बात की गई तो उन्होंने पहले तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में बोले पहले मामले को समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर साहिल शेख पर दुष्कर्म और ऐसी ही दूसरी शिकायत पर अल्ताफ अली पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने साहिल और अल्ताफ को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार कराने के लिए उकसाया था। इसके लिए वह फंडिंग भी करता था। उसने साहिल को दो लाख रुपये और अल्ताफ को एक लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने कादरी पर देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे, मगर वह फरार हो गया। पुलिस कादरी की तलाश कर रही है।

किसने क्या कहा...
सरकार को लिखेंगे- पार्षदी खत्म की जाए

हिंदू लड़कियों से शादी करने पर मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने वाले पार्षद अनवर कादरी को कांग्रेस से निष्कासित करना चाहिए। लव जिहाद जैसे मामले में उनका शामिल होना निंदनीय है। राज्य सरकार को लिखेंगे कि नियमानुसार कादरी की पार्षदी खत्म की जाएं।
- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

जांच के बाद हो जाएगा दूध का दूध, पानी का पानी
भाजपा हमारे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर झूठा आरोप लगा रही है। उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले में जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हमारा पार्षद निर्दोष साबित होगा।
- चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

एनएसए की हो कार्रवाई
हिंदू बेटियों को फंसाने के लिए कांग्रेस पार्षद फिल्डिंग कर रहे हैं। यदि शर्म बची है तो कादरी जैसे गुंडे को कांग्रेस से बाहर निकालें। क्या राहुल गांधी प्रदेश में आकर ऐसे 'घोड़ों को आगे बढ़ाने की सीख देकर गए थे। कादरी द्वारा हिंदू लड़कियों से मुस्लिम लड़कों का निकाह कराने का रैकेट चलाया जा रहा है। इसलिए उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखा है।

- सुमित मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष

संगठन सृजन या दुर्जन अभियान
हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर मुसलमान बनाने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी शामिल है, उनका यह कृत्य निंदनीय है। मेरे सवाल का कांग्रेस जवाब दे कि ये संगठन सृजन अभियान है या दुर्जन अभियान?
- दीपक जैन टीनू, भाजपा सह प्रदेश मीडिया प्रभारी

पार्षद पद से किया जाए बर्खास्त
वार्ड-58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ समय पहले इनकी उपस्थिति में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। हाल ही में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस प्रकार से समाज में गंदगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है। मैंने महापौर और संभागायुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि कादरी को पार्षद पद से बर्खास्त किया जाए।
- मनीष शर्मा (मामा), एमआईसी मेंबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed