फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Shillong police reached Indore, searched Sonam's flat

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग पुलिस पहुंची इंदौर, सोनम के फ्लैट की ली तलाशी

Tue, 17 Jun 2025 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

सोनम ने 7 जून को फ्लैट छोड़ दिया था। तब उसने फ्लैट में रुकने  के सबूत भी मिटा दिए थे। पुलिस जब पहुंची तो वहां कुछ कपड़े व बर्तन मिले। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनो मोबाइल, राजा के गहने नहीं मिले है। सोनम ने दोनो फोन और सिम तोड़ दी थी।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Shillong police reached Indore, searched Sonam's flat
राजा के घर पहुंची शिलांग पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में महत्वपूर्ण सबूत जुटाने के लिए शिलांग पुलिस इंदौर आई। वह देवास नाका क्षेत्र के उस फ्लैट में भी पहुंची, जहां सोनम ने दस से ज्यादा दिन गुजारे थे। टीम को फ्लैट से ज्यादा कुछ नहीं मिला। शिलांग पुलिस की टीम अपने साथ किसी आरोपी को लेकर साथ नहीं आई, लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उन्हें जो जानकारी दी। उसकी कड़ी जोड़ने और  उससे जुड़े सबूत एकत्र करने टीम इंदौर आई है।

विज्ञापन


शिलांग पुलिस सोनम के घर भी जाएगी और परिजनों से पूछताछ भी करेगी। पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद को भी शिलांग पुलिस ने बुलाया है। शिलांग में हत्या के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आ गई थी। वह कुछ दिन राज के घर रुकी थी। फिर देवास नाका के फ्लैट में दस से ज्यादा दिन रुकी। फ्लैट विशाल ने लिया था। राजा के परिजनों ने भी कहा कि उन्हें शिलांग पुलिस के इंदौर आने की जानकारी मिली है।  

विज्ञापन

खाली मिला फ्लैट

सोनम ने 7 जून को फ्लैट छोड़ दिया था। तब उसने फ्लैट में रुकने  के सबूत भी मिटा दिए थे। पुलिस जब पहुंची तो वहां कुछ कपड़े व बर्तन मिले। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनो मोबाइल, राजा के गहने नहीं मिले है। सोनम ने दोनो फोन और सिम तोड़ दी थी। वह राज का दिया फोन इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को वह फोन भी नहीं मिला है। इंदौर से गाजीपुर तक वह बगैर फोन के गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों ने परिजनों से पूछा, कैसा था सोनम का व्यवहार

शिलांग पुलिस के तीन अफसर रात को राजा रघुवंशी के घर पहुंचे और आधे घंटे तक केस को लेकर परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने राजा की मां उमा और भाई विपिन से पूछा कि शादी के बाद सोनम का व्यवहार कैसा था। वह कितने दिन घर पर रुकी थी। परिजनों ने बताया कि सोनम चार दिन ससुराल में रुकी थी। फिर वह अपने मायके चली गई थी। वहीं से वह हनीमून के लिए 20 मई को एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। अफसर करीब आधे घंटे तक राजा के निवास पर रुके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed