फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress blockade at Pigandbar intersection in Indore, blocking AB Road by placing a tractor

Indore News: इंदौर के पिगंडबर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम, एबी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर रोका रास्ता

Thu, 07 May 2026 12:10 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 07 May 2026 12:10 PM IST
सार

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर के पिगडंबर चौराहे पर बड़ा चक्काजाम आंदोलन किया। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर खड़े कर सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
Indore News: Congress blockade at Pigandbar intersection in Indore, blocking AB Road by placing a tractor
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर के पिगडंबर चौराहे पर चक्काजाम किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर के पिगडंबर चौराहे पर किसानों के साथ चक्काजाम किया। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे और ट्रैक्टरों को सड़क के चारों ओर खड़ा कर दिया। किसान सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई लोगों ने चक्काजाम को देखते हुए रास्ता बदल लिया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस एबी रोड के 11 जिलों में 747 स्थानों पर चक्काजाम कर रही है। इंदौर में सुबह दस बजे से ही कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ बड़ी संख्या में किसान चक्काजाम में शामिल हुए। कांग्रेस के इस चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, चक्काजाम की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों को छह घंटे के लिए डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत नहीं दे रही है। गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को दूर नहीं किया जा रहा है। स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में महू, राऊ, मानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में किसानों को शामिल करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने गांवों में बैठकें लीं और किसानों के घर जाकर पीले चावल भी बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण यात्री परेशान

चक्काजाम के कारण बसों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए बस चालकों ने इंजन बंद कर दिए और एसी व पंखे नहीं चलने के कारण लोग गर्मी में पसीने से परेशान होते रहे। इसके बाद यात्री बसों से बाहर निकलकर पेड़ों की छांव तलाशते रहे। आंदोलन स्थल के आसपास के होटल और रेस्टोरेंट पर भी काफी भीड़ लगी रही।

एम्बुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता

चक्काजाम के दौरान एक एम्बुलेंस वहां से निकली। पुलिसकर्मियों ने उसे रॉन्ग साइड से निकालने की कोशिश की, लेकिन चौराहे पर किसानों के ट्रैक्टर खड़े होने के कारण उसे रास्ता नहीं मिल पाया। इसके बाद एम्बुलेंस मरीज को लेकर वापस लौट गई। चक्काजाम को देखते हुए पिगडंबर चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed