फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Collector Shivam Verma orders immediate safety measures at Bherughat accident

Indore News: भेरूघाट बन रहा हादसों का घाट, अधिकारियों के साथ पहुंचे कलेक्टर, 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित करने का कहा

Thu, 06 Nov 2025 09:51 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

Indore News: भेरूघाट में बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को भेरूघाट और खंडवा रोड के अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Indore News Collector Shivam Verma orders immediate safety measures at Bherughat accident
कलेक्टर शिवम वर्मा अधिकारियों के साथ भेरूघाट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास भेरूघाट में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे। भेरूघाट में लगातार हो रहे हादसों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
सोमवार की रात भेरूघाट में एक बस और कार के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: चार घंटे देरी इंदौर से उड़ा एयर इंडिया का विमान, एक घंटे तक खुला रहा एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताई लापरवाही
कलेक्टर शिवम वर्मा जब अधिकारियों के साथ हादसे वाली जगह पर पहुंचे, तो उन्होंने आसपास रहने वाले ग्रामीणों से भी बात की। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि यह क्षेत्र 'एक्सीडेंट जोन' बन चुका है और यहां लगातार हादसे होते रहते हैं। उन्होंने शिकायत की कि कई जगहों पर रैलिंग नहीं है और ढलान अधिक होने के कारण वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाते हैं।


कलेक्टर के सख्त निर्देश
ग्रामीणों की शिकायत और घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में ऐसी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य 'ब्लैक स्पॉट' भी होंगे चिन्हित
कलेक्टर वर्मा ने यह भी कहा कि सिर्फ भेरूघाट ही नहीं, बल्कि पूरे खंडवा रोड पर ऐसे अन्य स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को भी चिन्हित किया जाए, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है। उन्होंने इन सभी स्थानों पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन और एसडीएम महू राकेश परमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed