इंदौर में मंगलवार को भी ठंड ने खूब सितम ढाया। सोमवार को गिरा तापमान मंगलवार को और भी गिर गया और दिन का पारा 22.1 पर आ गया। सोमवार को दिन का पारा 22.9 दर्ज किया गया था। वहीं रात का पारा 8.7 पर ही स्थिर रहा। ठंडी हवाओं ने दिनभर लोगों को कंपकंपाया। मंगलवार को अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात साबित हुआ।
Indore News: इंदौर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:04 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में मंगलवार को ठंड ने फिर इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, दिन का तापमान 22.1°C और रात का 8.7°C दर्ज हुआ। सुबह से शाम तक चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया।
विज्ञापन
