{"_id":"6931a43190dfcd88c705b7f5","slug":"indore-news-cold-wave-alert-madhya-pradesh-temperatures-imd-mausam-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: धूप में भी नहीं मिलेगी राहत, 5 दिसंबर के बाद इंदौर में और बढ़ेगी ठिठुरन, ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: धूप में भी नहीं मिलेगी राहत, 5 दिसंबर के बाद इंदौर में और बढ़ेगी ठिठुरन, ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया
Thu, 04 Dec 2025 10:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:40 PM IST
सार
Indore News: पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, इंदौर में गुरुवार को ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।
विज्ञापन
इंदौर में घना कोहरा। फोटो- जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उसके बाद बर्फ पिघलने की प्रक्रिया से प्रदेश की ओर सर्द हवाएं आएंगी। इन हवाओं के चलते ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो दिनों में राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, पति की मौत के बाद मिली थी पुलिस में नौकरी
इंदौर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
गुरुवार को इंदौर शहर में सुबह से लेकर रात तक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज दिन में ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। हालात यह रहे कि दोपहर के समय भी लोग सड़कों पर गर्म कपड़े पहने नजर आए। सूरज ढलने के बाद ठंडी हवाओं की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिन का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था, वहीं रात का तापमान 10.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। हालांकि पारे में बहुत अधिक अंतर नहीं आया, लेकिन निरंतर चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद अब दूसरा सिस्टम भी पहुंच रहा है। यह नया सिस्टम 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर लगभग दो दिन बाद मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। पहले सिस्टम की वजह से जमा हुई बर्फ जब पिघलेगी, तो वहां से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ेंगी। इस कारण न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बर्फीली हवाओं के आने से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन