फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Cold wave alert issued as night temperature drops

Indore News: 8 रातों से 10 डिग्री के नीचे पारा, इंदौर में 'कोल्ड वेव' का अलर्ट, जानिए क्यों बढ़ रही है इतनी ठंड

Sat, 15 Nov 2025 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Nov 2025 09:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में ठंड का प्रकोप जारी है, जहां बीती 8 रातों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। शुक्रवार रात पारा 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। 

विज्ञापन
Indore news Cold wave alert issued as night temperature drops
इंदौर में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहता है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर में उत्तरी सर्द हवाओं का असर बरकरार है, जिसके चलते रात में तेज ठंडक और कंपकंपी बनी हुई है। इंदौर में रात का तापमान लगातार आठवें दिन 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। वहीं, शनिवार को दिन का तापमान भी 26.7 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन


दिन से ज्यादा ठंडी हो रहीं रातें
मौसम के मिजाज के चलते अल सुबह तेज ठंड रहती है और धूप निकलने के बाद ही लोगों को थोड़ी राहत महसूस होती है। शाम होते ही ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगता है। जानकारों के मुताबिक, शाम 5 से 6 बजे के बीच शुरू होने वाली सर्द हवाएं पूरी रात चलती हैं और सुबह 9 बजे तक अपना असर बनाए रखती हैं। पिछले 10 दिनों से दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। इसी कारण दिन की तुलना में रातें ज्यादा ठंडी महसूस हो रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 5.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ राजस्थानी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों की बर्फबारी और उत्तरी हवाओं का असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इन दिनों पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं आ रही हैं। हिमालयी राज्यों में ताजा बर्फबारी से वहां के तापमान में भारी गिरावट हुई है। एक्सपर्ट के अनुसार, जब यह बर्फीली हवा मैदानी इलाकों की ओर आती है, तो तापमान अचानक गिर जाता है। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के पास एक प्रति-चक्रवात (Anti-Cyclone) बना है, जो इन ठंडी हवाओं को नीचे की दिशा में धकेलने में मदद कर रहा है। यह हवाएं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से होकर भोपाल-इंदौर तक पहुंच रही हैं।

17 नवंबर से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई शहरों में 15 और 16 नवंबर को कोल्ड वेव (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 17 नवंबर से ठंड में हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने आज रात (शनिवार) का तापमान भी 9 डिग्री के करीब रहने का अनुमान जताया है। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और कोहरा नहीं होने से दृश्यता 4 हजार मीटर तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed