फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Clash Between Two Transgender Groups Over Alleged Religious Conversion and Assault

Indore News: किन्नरों का थाने में बवाल, धर्म परिवर्तन और मारपीट के आरोप से सनसनी

Thu, 24 Apr 2025 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Apr 2025 08:04 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में गुरुवार को किन्नरों के दो गुटों सोनम और पायल के बीच विवाद उस समय उग्र हो गया जब सोनम गुट के किन्नर पंढरीनाथ थाने पहुंचकर पायल गुट पर धर्म परिवर्तन और मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Indore News: Clash Between Two Transgender Groups Over Alleged Religious Conversion and Assault
थाने में समझाइश देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि सोनम गुट से जुड़े किन्नर पंढरीनाथ थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने पायल गुट पर न केवल मारपीट करने बल्कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी गंभीर आरोप लगाया। थाने में प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और जोरदार नारेबाज़ी की।

विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे थाने, एफआईआर की मांग पर अड़े
सोनम गुट के किन्नर सुबह थाने पहुंचे और पायल गुट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि पायल गुट के सदस्य मारपीट कर रहे हैं और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं। नंदलालपुरा क्षेत्र की सपना गुरु ने तो बाकायदा एफआईआर दर्ज करने की मांग की और थाने में लंबा समय तक डटी रहीं। इस दौरान काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में, जांच का भरोसा
पंढरीनाथ थाने में हंगामे की सूचना पर एसीपी हेमंत चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने किन्नरों से लिखित शिकायत ली और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पहले भी इसी मामले से जुड़ा एक केस विजय नगर क्षेत्र में दो साल पहले दर्ज हुआ था, जिसमें धारा 307 के तहत कार्रवाई हुई थी। उस मामले में आरोपी अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चला आ रहा है गुटों के बीच तनाव
बताया जा रहा है कि सोनम और पायल गुट के बीच पहले से ही आपसी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में ताजा विवाद उसी पुरानी दुश्मनी की कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed