फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news city vision document 2025

Indore News: नागरिकों की सलाह से तय होगी शहर के विकास की रूपरेखा, आज हुआ पहला जनसंवाद

Mon, 06 Jan 2025 09:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Jan 2025 09:03 PM IST
सार

Indore News: महापौर बोले जिला, शहर और विधानसभा स्तर पर वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुए तैयार होंगे विजन डॉक्यूमेंट
 

विज्ञापन
indore news city vision document 2025
बैठक में आए अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में वर्ष 2047 को दृष्टिगत रखते हुए जिला, शहर और विधानसभा स्तर पर भी विजन डॉक्यूमेंट तैयार होंगे। यह विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों के सुझाव लेने के लिए जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन जनसंवाद कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला आज से प्रारंभ हुआ। इस कड़ी का पहला जनसंवाद कार्यक्रम रविन्द्र नाट्य गृह में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


इंदौर से प्रदेश के विकास को मिलेगी मजबूती
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुई नागरिकों की आकांक्षाओं, विचारों और प्राथमिकताओं को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक अपना देश विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी रूप से शामिल हो। प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर भी इस विकास यात्रा में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि इंदौर विकसित होगा तो प्रदेश विकसित होगा। प्रदेश विकसित होगा तो देश भी विकसित बनेगा। हम इंदौर को तेजी से विकसित इंदौर की ओर आगे लेकर जा रहे हैं। इस विकास यात्रा में सभी प्रबुद्धजनों का सहयोग और सुझाव आमंत्रित है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न प्रबुद्धजनों अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन


राज्य स्तर पर जाएंगे फीडबैक
कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने किया। जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से फीडबैक संकलित कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। तैयार किए जा रहे विकसित मध्य प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के प्रारूप को जिलों के साथ साझा किया जाएगा। इस प्रारूप के आधार पर प्रत्येक जिला मध्यप्रदेश के समग्र विजन के साथ संरेखित अपना जिला स्तरीय विजन डाक्यूमेंट तैयार कर सकेगा। यह प्रक्रिया जिलों की विशेषताओं, प्राथमिकताओं और संभावनाओं को शामिल करते हुए समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने सुने सुझाव
इस जनसंवाद कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर सहित इंदौर नगर निगम के महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, शहर के प्रबुद्धजन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed