फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News City temperature heatwave rain imd mausam

Indore News: इंदौर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, शाम को हुई हल्की बारिश ने दी कुछ राहत

Sun, 26 Apr 2026 07:13 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 26 Apr 2026 07:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में रविवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, शाम को अचानक मौसम बदलने और हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन
Indore News City temperature heatwave rain imd mausam
इंदौर में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया हालांकि शाम को हुई बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत दी। सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया था लेकिन शाम होते-होते मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली सुकून मिला।
विज्ञापन


रविवार को तापमान में आया उछाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 2 डिग्री अधिक है। दिनभर की तपिश के बाद रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है, जिसके 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


शनिवार ने तोड़े थे गर्मी के रिकॉर्ड
इससे पहले शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ था। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण रात का पारा भी 6 डिग्री की छलांग लगाकर 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। भीषण गर्मी का प्रभाव पूरे शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जहां दोपहर के समय पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजीवन पर गर्मी का व्यापक असर पड़ रहा
कड़कती धूप और लू के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। लोग केवल अनिवार्य कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। प्रमुख चौराहों पर वाहन चालक रेड सिग्नल के दौरान धूप से बचने के लिए आसपास की छांव तलाशते दिखे। रात के समय भी गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई और पूरे 24 घंटे गर्मी का प्रकोप बना रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


और उछल सकता है तापमान
आने वाले दिनों को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में पारा और अधिक ऊपर जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी पार कर सकता है, जिससे आने वाले हफ्तों में गर्मी की तीव्रता और अधिक बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed