फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister Mohan Yadav told police officers - there should be no forced recovery

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस अफसरों से कहा-जबरिया वसूली नहीं होना चाहिए

Sat, 23 Dec 2023 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट तैयार करें, उसके बारे में जनप्रतिनिधियों की राय लें। उन्हें विश्वास में लिए बगैर प्रोजेक्ट न तैयार हो,क्योकि विकास का फायदा जनता को मिलता है।

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister Mohan Yadav told police officers - there should be no forced recovery
एयरपोर्ट पर अफसरों की बैैठक ली मुख्यमंत्री ने। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार शाम को इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उन्होंने जनप्रनिधियों व अफसरों से चर्चा की। उज्जैन इंदौर आने के बाद वे विमानतल पर अाधे घंटे रुके। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता परेशान न हो,इसका ध्यान रखा जाए। जबरिया वसूली नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


निगमायुक्त हर्षिका सिंह से यादव ने कहा कि स्वच्छता का पैमाना कायम रखा जाना चाहिए। स्वच्छता को प्राथमिकता दे। अफसरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट तैयार करें, उसके बारे में जनप्रतिनिधियों की राय लें।
विज्ञापन


उन्हें विश्वास में लिए बगैर प्रोजेक्ट न तैयार हो,क्योकि विकास का फायदा जनता को मिलता है। उन्होंने कहा कि वे कामों के विकेंद्रीकरण में विश्वास रखते है। हर संभाग के कामों की लगातार समीक्षा होगी। कलेक्टर इलैया राजा टी से उन्होंने 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली। मेयर पुष्य मित्र भार्गव से भी उन्होंने चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम भी तय हो चुके है। दोपहर 12 बजे हुकमचंद मिल श्रमिकों के भुगतान का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चेक सौंपेगे। बाद मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम मेें जुड़ेंगे और श्रमिकों से चर्चा करेंगे।



इसके अलावा सोलर प्लांट के काम का शिलान्यास भी किया जाएगा और नर्मदा के चौथे चरण की घोषणा कार्यक्रम में होगी। कार्यक्रम में अन्य प्रोजेक्टों का भूमिपूजन भी होगा। पहले मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को आने वाले थे और राजवाडा क्षेत्र से जुलूस भी निकलने वाला था, लेकिन वह निरस्त हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed