फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CCTV cameras installed on 70 water tanks in Indore, now private tankers will not be able to fill

Indore News: इंदौर में 70 पानी की टंकियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, अब निजी टैंकर टंकियों से नहीं भर पाएंगे पानी

Fri, 05 Jun 2026 07:38 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 05 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

इंदौर में पानी की चोरी रोकने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर की 70 पानी की टंकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी निगरानी कंट्रोल रूम से शुरू कर दी गई है, ताकि निजी टैंकरों द्वारा अवैध रूप से पानी भरने पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
Indore News: CCTV cameras installed on 70 water tanks in Indore, now private tankers will not be able to fill
टंकियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम ने अब पानी की टंकियों पर हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि टंकियों पर वे टैंकर भी भरे जा रहे हैं, जो नगर निगम में अटैच नहीं हैं, लेकिन इसके सबूत नहीं मिलते थे। अब दूसरे टैंकर निगम की टंकियों से पानी नहीं भर पाएंगे। इंदौर की 70 टंकियों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं और टंकियों पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम में व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

 

इंदौर में 100 से ज्यादा पानी की टंकियां अलग-अलग इलाकों में बनी हैं। गर्मी के दिनों में जब जल संकट होता है, तो नगर निगम के टैंकर पानी की टंकियों से पानी भरते हैं और गलियों में बांटते हैं। नगर निगम ने साढ़े पांच सौ निजी टैंकर भी अटैच किए हैं। इसके अलावा शहर में एक हजार से ज्यादा निजी टैंकर भी पानी बेच रहे हैं।

विज्ञापन



इनमें से कई चालक पानी भरने के लिए निगम की टंकियों का उपयोग भी कर रहे थे। पिछले दिनों बजरंग नगर की पानी की टंकी से ऐसे ही एक टैंकर के पानी भरने का पता अधिकारियों को चला था। टंकी क्षेत्र के एक घर के सामने स्थित मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोरी-छिपे पानी भरने वाला टैंकर कैद हो गया था। इसके बाद निगमायुक्त ने तीन मस्टरकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात के समय होती है पानी की चोरी

पानी की टंकियों पर रात के समय पानी चोरी करने का काम होता है। ज्यादातर निजी टैंकर रात के समय टंकियों पर आते हैं और पानी भरकर ले जाते हैं। टंकी पर तैनात कर्मचारियों से उनकी सांठगांठ रहती है। कई बार क्षेत्रीय पार्षद व जनप्रतिनिधि भी दबाव बनाकर निजी टैंकरों में पानी भरवा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed