फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news car race road accident

Indore News: कार से रेस लगा रहे थे, परखच्चे उड़े, दो युवकों की मौके पर मौत

Tue, 26 Nov 2024 12:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 26 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर रेस के दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से ग्वालियर के दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। हादसे में शामिल दूसरी कार पलट गई, जिससे मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
indore news car race road accident
खेत में पलटी कार आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ग्वालियर के दो युवकों की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक पार्टी के बाद लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना ओ स्टार सिटी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार हुंडई वेरना कार (MP09WF9951) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में अमन उपाध्याय और अवधेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे परमीत घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन ग्वालियर के शिंपी कॉलोनी में रहते थे, जबकि अवधेश का घर नागदेवता मंदिर के पास था।

विज्ञापन

गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई
बताया जाता है कि तीनों युवक विजय नगर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे और रात के समय किशनगंज इलाके की भगवती होटल में खाना खाने गए थे। इसके बाद, अलसुबह जब वे लौट रहे थे, तो यह हादसा हुआ। इस दौरान अमन कार चला रहे थे, जबकि अवधेश आगे की सीट पर बैठे थे और परमीत पीछे की सीट पर थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे, जब वे रुद्राक्ष नर्सरी और रालामंडल बायपास के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मामा अवधेश पाठक और उनके दोस्त अमन की जान चली गई, जबकि परमीत घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त की गाड़ियां
हादसे के दौरान, अमन के भांजे गौरव उपाध्याय, जो दूसरी कार (क्रेटा) चला रहे थे, उनकी गाड़ी भी खेत में पलट गई। गौरव और उनके साथ बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों गाड़ियां आपस में रेस लगा रही थीं, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गौरव और उनके साथी ने दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर देखा कि अमन और अवधेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed