{"_id":"658ef2090e5a01ff03090563","slug":"indore-news-car-foreign-girl-viral-video-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: इंदौर में विदेशी लड़कियों ने चलती कार की छत पर पार्टी की, बाइक वालों को इशारे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral: इंदौर में विदेशी लड़कियों ने चलती कार की छत पर पार्टी की, बाइक वालों को इशारे किए
Fri, 29 Dec 2023 10:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:02 PM IST
सार
पांच दिन से वायरल Viral हो रहा वीडियो, पुलिस अभी तक कार चालक को पकड़ नहीं पाई। नए साल की तैयारी से पहले ही वायरल हुआ युवाओं के हुड़दंग का वीडियो।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एक वीडियो वायरल Viral हो रहा है जिसमें विदेशी लड़कियां चलती कार की छत पर पार्टी कर रही हैं। यह वीडियो दिन के समय का है और लड़कियां पूरे रास्ते आसपास चलने वाले वाहन चालकों को इशारे भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो पांच दिन पुराना है लेकिन पुलिस अभी तक इन लड़कियों को पकड़ नहीं पाई है।
क्या है वीडियो में
इंदौर की सड़कों पर एक तेज गति से चल रही कार पर दो विदेशी लड़कियां दिख रही हैं। लड़कियां कार की छत पर बैठी हैं और मौज मस्ती कर रही हैं। वे रास्ते में आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को इशारे भी कर रही हैं।
नए साल के जश्न की तैयारी
नए साल के जश्न की तैयारी के लिए कई युवा पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वह इन पर कड़ी नजर रखे हुए है लेकिन नए साल के पहले ही सामने आए इस वीडियो ने पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो को वायरल हुए पांच दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक कार चालक को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का कहना है कि कार को मोडिफाई किया गया है। कार की नंबर प्लेट से मालिक को पकड़ा जाएगा इसके बाद जिसने कार को मोडिफाई किया है उसे भी पकड़ा जाएगा।