फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news car accident hit and run

Indore News: टक्कर मारने के बाद युवक के ऊपर से निकाली कार, 25 फीट तक घसीटा

Sun, 28 Apr 2024 09:40 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

इंदौर में एक कार चालक ने दंपति को टक्कर मारी और युवक के ऊपर से कार निकालता हुआ ले गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
indore news car accident hit and run
हादसे में घायल किशोरी लाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक कार ने दंपती को टक्कर मारी और बाद में जब महिला का पति कार चालक से बात करने गया तो उसने पति पर ही गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद वह उसके ऊपर से कार निकालता हुआ ले गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहले पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया था लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। कार MP09 CX 9583 महेश सोजीराम दांगी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पता नेहरू नगर इंदौर का है। आरोपी फरार है।  घायल किशोरी लाल जेसीबी ड्राइवर है। परिवार में पत्नी और तीन बेटे सत्यम, शिवम और सुंदर है। सत्यम जॉब करता है। दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


21 अप्रैल की शाम मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच यह घटना हुई। किशोरी लाल कुशवाह (44) पत्नी आशा के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पत्नी आशा बाइक से गिर गई। किशोरी लाल ने उसे उठाया और कार की तरफ बढ़ा। कार चालक गाड़ी आगे बढ़ाने लगा तो किशोरी लाल ने बोनट पकड़ लिया। इसके बाद भी उसने कार नहीं रोकी और वह किशोरीलाल को घसीटता हुआ आगे बढ़ता गया। वह किशोरीलाल को करीब 25 फीट दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किशोरी लाल के मोबाइल से परिवार को सूचना दी। बेटा सत्यम व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। किशोरी लाल को एम्बुलेंस से एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। पत्नी को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


किशोरी लाल ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर ने जैसे ही मुझे चपेट में लिया उसके बाद मुझे होश ही नहीं था। हॉस्पिटल में एडमिट होने के कुछ समय बाद मुझे होश आया। मुझे ठीक होने में काफी समय लगेगा। टक्कर के बाद मैं कार चालक से बात करने गया था लेकिन उसने फिर मुझे घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed