फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Cable car will run in dense areas of Indore, flyovers will be built at three intersections.

Indore News: इंदौर के सघन क्षेत्रों में चलेगी केबल कार, तीन चौराहों पर बनेंगे फ्लायओवर

Wed, 24 Jan 2024 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Jan 2024 06:19 PM IST
सार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहा और मरीमाता चौराहा पर फ्लायओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा पर भी फ्लायओवर बनेगा। तीनों फ्लायओवर के लिए सर्वे होगा। इसके लिए बोर्ड ने मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Indore News: Cable car will run in dense areas of Indore, flyovers will be built at three intersections.
आईडीए बोर्ड बैठक में केबल कार प्रोजेक्ट को मंजूरी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें लोक परिवहन के लिए शहरवासियों को एक और विकल्प रहेगा। शहर के घने और व्यस्त इलाकों में केबल कार चलेगी। जिसमें एक समय में  एक केबल कार में छह से आठ यात्री बैैठ सकेंगे। केबल कार के सर्वे के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण कंसलटेंट नियुक्त कर रहा है, जो फिजिबिलिटी सर्वे कर बताएंगे कि इंदौर के किन क्षेत्रों में केबल कार उपयोगी है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से मिली सैद्धांतिक मंजूरी के बाद प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हैै।

विज्ञापन

प्राधिकरण ने बजट में भी इसके लिए एक करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि रखी है। इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इंदौर में प्राधिकरण तीन चौराहों पर फ्लायओवर भी बना रहा है।

विज्ञापन

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहा और मरीमाता चौराहा पर फ्लायओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा पर भी फ्लायओवर बनेगा। तीनों फ्लायओवर के लिए सर्वे होगा। इसके लिए बोर्ड ने मंजूरी दी है। इसके अलावा बाणेश्वरी कुंड में उद्यान और खेल मैदान बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर प्राधिकरण 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार से ज्यादा मकानों की लीज अटकी

बोर्ड बैठक मेें स्कीम -78 अरण्य में बने 20 हजार से ज्यादा कोर हाऊसेस की लीज के मामले पर चर्चा हुई। लोगों ने प्राधिकरण से उन्हें खरीद कर दो से तीन मंजिला मकान बना लिए। उनका नक्शा भी पास नहीं हुआ। इस कारण अब उनका लीज नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है,क्योकि लीजडीड में स्वीकृत अभिन्यास की शर्त रखी गई है। लोगों को न तो लोन मिल पा रहेे और न ही मकानों की बिक्री हो रही है। अब प्राधिकरण नियमों को शिथिल करना चाहता है। इसके लिए राज्यशासन मार्गदर्शन मांगा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed