फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bulldozers ran on more than ten constructions being built in illegal colony without passing the m

Indore News: अवैैध काॅलोनी मेें बगैर नक्शा पास कराए बन रहे दस से ज्यादा निर्माणों पर चले बुलडोजर

Mon, 11 Mar 2024 10:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

अफसरों ने मकानों में से सामान निकाले के लिए कुछ देर की मोहलत दी। इसके बाद बुलडोजरों ने डेढ़ घंटे के भीतर मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। काॅलोनी मेें दस से ज्यादा निर्माणों को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Indore News: Bulldozers ran on more than ten constructions being built in illegal colony without passing the m
इंदौर मेें अवैध निर्माण हटाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर मेें अवैैध काॅलोनियों मेें धड़ल्ले से बगैर नक्शे के मकान बनने लगे है। एक अवैध काॅलोनी में सोमवार सुबह नगर निगम और प्रशासन की टीम ने दस से ज्यादा निर्माण तोड़े। बागगंगा क्षेत्र की न्यू अंजनी नगर बस्ती में यह मकान बनाए जा रहे है। रहवासियों ने बताया कि काॅलोनी एक भाजपा नेता ने काटी है।

विज्ञापन

अवैध काॅलोनी मेें हो रहे निर्माण का पता चलने के बाद नगर निगम ने सप्ताह भर पहले नोटिस दिए थे। सुबह दो जेसीबी और 30 से ज्यादा श्रमिकों को लेकर निगम के अफसर बस्ती मेें जा पहुंचे।

विज्ञापन


रहवासियों ने पहले विरोध किया। उनका कहना था कि जब अवैध काॅलोनी काटी जा रही थी, तब अफसरों ने काॅलोनाइजर केे खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया। सस्ते होने के कारण हमने प्लाॅट खरीदे और इधर-उधर से पैसा जोड़कर मकान बना तो हमारे मकान तोड़े जा रहे है। अफसरों ने कहा कि नक्शा पास कराए बगैर निर्माण कराना नियमों के विपरित हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने मकानों में से सामान निकाले के लिए कुछ देर की मोहलत दी। इसके बाद बुलडोजरों ने डेढ़ घंटे के भीतर मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। काॅलोनी मेें दस से ज्यादा निर्माणों को तोड़ा गया। जिन लोगों ने अभी मकानों का निर्माण शुरू किया हैै। उन्हे नगर निगम की तरफ से नोटिस दिया गया है।

परिवार मेें गमी होने के कारण नहीं तोड़ा एक मकान

बस्ती में रहने वाले एक परिवार के यहां गमी हो गई थी। परिवार के मुखिया की मौत होने के कारण फिलहाल मकान को नहीं तोड़ा गया, लेकिन मकान को पूर्व में नोटिस भेजा गया । विधवा महिला ने अफसरों से कहा कि परिवार में अब कमाने वाला नहीं बचा। मकान भी टूट जाएगा तो फिर सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं बचेगी। महिला ने रोते हुए बाद मेें भी मकान नहीं तोड़ने का आग्रह अफसरों से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed