फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: BRTS bus stations are being removed rapidly, work on the elevated corridor has also begun.

Indore news: बीआरटीएस हटाने के काम में तेजी, एलिवेटेड काॅरिडोर बनाना भी हुआ शुरू

Sat, 28 Feb 2026 11:27 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 28 Feb 2026 11:27 AM IST
सार

इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने और बस स्टेशनों को तोड़ने का काम अब तेजी से चल रहा है। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन ने मार्च महीने तक सारी बाधाएं दूर करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Indore news: BRTS bus stations are being removed rapidly, work on the elevated corridor has also begun.
बस स्टाॅपों को तोड़ने का काम तेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारह साल पहले तीन सौ करोड़ की लागत से बने इंदौर के बीआरटीएस को हटाने का काम तेजी से हो रहा है।  इस पर बने बस स्टेशनों को तोड़ने का काम भी शुरू हो चुका है। इसमें भी तेजी देखी जा रही है। इस काम में हो रही देरी के कारण  कोर्ट भी नाराज था। बीआरटीएस को लेकर कोर्ट में एक याचिका भी लगी है। सुनवाई के दौरान कई बार अफसरों पर कोर्ट नाराजगी भी दर्ज करा चुका है।  कोर्ट के समक्ष अफसरों ने कहा है कि मार्च माह तक सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। उधर बीआरटीएस के एलआईजी वाले हिस्से में एलिवेटेड रोड बनाने का काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

इंदौर में निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा तक बने बीआरटीएस में आई बसों का संचालन एआईसीटीएसएल करता है। प्रतिदिन 70 हजार से एक लाख यात्री आई बसों में सफर करते थे, लेकिन बीआरटीएस की रेलिंग हटने के कारण यात्रियों की संख्या में तीस प्रतिशत तक कमी आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एमवाय अस्पताल के पीछे 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह बसें मिक्स ट्रैफिक में चल रही हैं। फिलहाल पूरे ग्यारह किलोमीटर हिस्से में एक तरफ की रेलिंग हटा दी गई है। ग्यारह किलोमीटर लंबे बीआरटीएस पर पीडब्ल्यूडी एलिवेटेड कॉरिडोर बना रहा है। इस पर चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी। 

सालभर पहले कोर्ट ने दी थी अनुमति

हाईकोर्ट में बीआरटीएस हटाने के लिए याचिका लगी थी, लेकिन बीते कई वर्षों से नगर निगम बीआरटीएस की उपयोगिता बताते हुए अपना पक्ष रखता आ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद नगर निगम ने खुद हाईकोर्ट के समक्ष कहा था कि सरकार बीआरटीएस हटाना चाहती है।

इसके बाद कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दी। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत इंदौर बीआरटीएस देश का पहला स्वीकृत प्रोजेक्ट था। इंदौर के बाद पुणे, दिल्ली, भोपाल, अहमदाबाद में भी बीआरटीएस प्रोजेक्ट मंजूर हुए थे, हालांकि इंदौर से पहले अहमदाबाद का बीआरटीएस बनकर तैयार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed