फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news brahman samaj hindu population

Indore News: 4 बच्चे पैदा करें ब्राह्मण, एक लाख रुपए इनाम मिलेगा, सनातन की रक्षा के लिए यह जरूरी

Mon, 13 Jan 2025 02:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की घोषणा, बोले सनातन की रक्षा तभी होगी जब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी।
 

विज्ञापन
indore news brahman samaj hindu population
विष्णु राजोरिया ने घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देखिए हमारे देश में विधर्मी लोगों की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। वजह ये है कि हमने अपने परिवार पर ध्यान देना लगभग बंद कर दिया है। युवाओं से मेरी बड़ी उम्मीद है। जो युवा हैं वह ध्यान से कान खोलकर सुन लें कि आने वाली पीढ़ी की रक्षा आपके हाथों में है। जो युवा अच्छा पद-प्रतिष्ठा हासिल कर लेते हैं और एक बच्चा करके विराम लगा देते हैं। ये मामला बहुत ही गड़बड़ है। मेरा आपसे आग्रह है कि चार तो होना ही चाहिए। जिनके चार बच्चे होंगे सनाढ्य समाज में उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड एक लाख रुपए का इनाम देगा। चाहे मैं परशुराम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष रहूं या ना रहूं। कोई भी रहेगा उसकी ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें इंदौर में आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने कही। उन्होंने नए जोड़ों से चार बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। इसके लिए बतौर प्रोत्साहन उन्हें 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की। सम्मेलन रविवार को हुआ था। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजोरिया ने मंच से कहा मैं युवाओं से पूछता हूं तो वे ये कहते हैं कि पढ़ाई में ज्यादा खर्च होता है, अरे खर्चा कम होगा, ज्यादा होगा। थोड़ा कम में गुजारा कर लेंगे, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे नहीं रहना है, नहीं तो विधर्मी लोग इस देश पर कब्जा कर लेंगे। ब्राह्मणों की संख्या तो कम होती जा रही है। इतना बड़ा इंदौर शहर है, अगर सभी ब्राह्मण आ जाते तो एक लाख हो जाते, लेकिन यहां पर इस छोटी सी जगह को भी आपने भर दिया। ये आपकी बड़ी कृपा है।
विज्ञापन


ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है
उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेरा यही विचार था कि ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है। युवाओं से आग्रह है कि आप संख्या बढ़ाएं। आने वाली संतानें इस देश में अपना नाम, अपना समाज, अपना गोत्र, अपना सूत्र सभी की रक्षा कर सकें। सनातन की रक्षा तभी होगी जब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भी खोदा, वहां मंदिर के अवशेष निकल आते हैं
राजोरिया ने धर्मांतरण का भी एक उदाहरण दिया और कहा कि जहां भी खोदा, बुलडोजर चला, वहां कोई ना कोई मंदिर के अवशेष निकल आते हैं, क्योंकि ब्राह्मणों ने रक्षा करने का प्रयत्न किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ये बातें मिर्ची की तरह लग रही होंगी, लेकिन ये तो आपको करना ही पड़ेगा। ये ज्वलंत विषय है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं सभी जगह संदेश प्रसारित कर रहा हूं कि ब्राह्मणों की संख्या बढ़ाओ, क्योंकि लोकतंत्र में जन बल सबसे बड़ा बल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed