फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news boy hang himself on video call with friend

Indore News: अपनी फ्रेंड को वीडियो कॉल करके फांसी लगाई, अप्रैल फूल बना रहा था, सच में जान चली गई

Tue, 02 Apr 2024 08:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Apr 2024 08:38 PM IST
सार

जांच के दौरान पता चला है कि अभिषेक किसी को मोबाइल पर कॉल करके कह रहा था कि वह सुसाइड कर रहा है। 

विज्ञापन
indore news boy hang himself on video call with friend
अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दसवीं के छात्र ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाई और अपनी फ्रेंड को अप्रैल फूल बनाया। अचानक स्टूल फिसल गया और सच में फांसी लग गई। उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान वह घर पर अकेला था। शाम को जब बड़ा भाई घर पहुंचा तो छोटे भाई को फंदे पर लटकता हुआ देखा। 
विज्ञापन


घटना सोमवार को कंडीलपुरा क्षेत्र की है। यहां पर रहने वाले अभिषेक रघुवंशी (18) को फांसी लग गई। परिवार मल्हारगंज थाना पुलिस के मुताबिक अभिषेक के मोबाइल पर वीडियो कॉल के लिए कैमरा चालू था और दूसरी तरफ से कॉल कट हो चुका था। पुलिस ने मंगलवार को गलती से फांसी लगने के पॉइंट्स पर जांच आगे बढ़ाई है। अभिषेक के पिता कैलाश रघुवंशी इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम के ड्राइवर हैं।  कैलाश के तीन बेटे हैं जिनमें अभिषेक सबसे छोटा था। सबसे बड़ा बेटा बाहर रहता है। 
विज्ञापन


घर पर अकेला था अभिषेक
कैलाश अपनी पत्नी के साथ सोमवार को बाहर गए हुए थे। मंझला बेटा मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने के लिए दुकान पर गया हुआ था। सबसे छोटा बेटा अभिषेक घर पर अकेला था। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहले मामला सुसाइड का लग रहा था लेकिन जांच के दौरान पता चला है कि अभिषेक किसी को मोबाइल पर कॉल करके कह रहा था कि वह सुसाइड कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरा सील कर दिया
दंडोतिया ने बताया कि अभिषेक ने वीडियो काल के दौरान फंदा लगाया और स्टूल पर खड़ा हो गया। संभावना है कि इस दौरान स्टूल खिसक गया और उसे फांसी लग गई। यह भी शक है कि अभिषेक ने जिसे कॉल किया था वह कोई लड़की है। पुलिस अभी जांच कर रही है। जिस कमरे में घटना हुई है उसे सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed