फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news body building vandana thakur

Indore News: वंदना की चांदी... इंदौर की मजबूत बेटी ने जीता दिल, अब सोने पर नजर

Mon, 12 Aug 2024 10:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 Aug 2024 10:18 PM IST
सार

इंदौर की वंदना ठाकुर भारतीय महिलाओं के लिए आदर्श हैं। वे कड़े संघर्षों के बीच अपना मुकाम बना रही हैं। 

विज्ञापन
indore news body building vandana thakur
वंदना ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश की बेटी और मशहूर महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ, वंदना ने 15वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिसका आयोजन इसी वर्ष नवंबर माह में मालदीव में होने वाला है। वंदना की यह सफलता न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि भारतीय बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र को भी नए मुकाम पर ले जाने में वे अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में वंदना ने बताया कि कई संघर्षों के बीच भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार बेहतर बनने के लिए प्रयास करतीं रही। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक जुनून था, जो मेरे भीतर मेरे देश के लिए हमेशा बना रहेगा। सिल्वर मेडल जीतना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और अब मेरा एक ही लक्ष्य है, एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड लेकर आना। इंडोनेशिया चैंपियनशिप ट्रायल रही, अब एशियन चैंपियनशिप में रियल की बारी है। गोल्ड लाने के लिए मैं और भी कठिन मेहनत करुंगी, ताकि मैं अपने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जा सकूं।
विज्ञापन


सभी को प्रभावित किया
56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाटम में स्थित रियाउ आइलैंड में 6 से 12 अगस्त तक आयोजित की गई। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 50 श्रेणियां थी। वंदना ने वरिष्ठ महिला बॉडीबिल्डिंग 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और सिल्वर मेडल लेकर ही देश वापस लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए गर्व का विषय
वंदना का इस प्रतियोगिता में भाग लेना और सिल्वर मेडल जीतना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बॉडी बिल्डिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वंदना ने इस क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी हैं। एशियन चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय बॉडी बिल्डिंग के लिए उम्मीद की किरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed