फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News BJP to Launch Nationwide Campaign for muslims

Indore News: मुस्लिम समाज की गरीबी दूर करेगी भाजपा, दिग्गज नेताओं को दी जिम्मेदारी, बड़े बदलाव होंगे

Fri, 11 Apr 2025 07:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 11 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

Indore News: दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। यह अभियान समाज के गरीब, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को वक्फ संपत्ति से लाभ पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Indore News BJP to Launch Nationwide Campaign for muslims
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश के शहरों, गांवों, गली-मोहल्लों तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आम जनता, विशेषकर मुस्लिम समाज को बताएंगे कि यदि वक्फ संपत्ति का सही उपयोग किया जाए तो समाज की गरीबी को दूर किया जा सकता है। पार्टी का उद्देश्य है कि इस संपत्ति से होने वाला लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन


Indore News: शादी की वेबसाइट पर NRI को फंसाया, भाई बहन ने 2.68 करोड़ ठग लिए
विज्ञापन


दिल्ली कार्यशाला में लिया गया निर्णय
इस अभियान की रूपरेखा नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में तैयार की गई। कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इसमें मध्यप्रदेश से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और मप्र वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल उपस्थित थे। पार्टी ने इन तीनों नेताओं को प्रदेश स्तर पर वक्फ जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। जिराती ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित किया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 एक ऐतिहासिक बदलाव है, जो मुस्लिम समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधेयक से आएगा पारदर्शिता और उपयोगिता का नया दौर
जिराती ने कार्यशाला में बताया कि यह नया विधेयक वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए इनका सदुपयोग सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक मुस्लिम समाज को तुष्टिकरण की राजनीति के तहत भ्रमित किया गया, लेकिन अब भाजपा समाज के सामने सच्चाई लाकर उन्हें जागरूक करेगी। यह कानून सुनिश्चित करेगा कि वक्फ संपत्तियों से होने वाला लाभ वास्तव में उन तक पहुंचे, जो इसके असली हकदार हैं।

देशभर में घर-घर जाकर बताएंगे सच्चाई
भाजपा के अनुसार, इस जनजागरण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुस्लिम समाज को इस विधेयक की सच्चाई और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देंगे। जीतू जिराती ने बताया कि देश में वक्फ की लगभग 9 लाख एकड़ जमीन मौजूद है, जिसे समाज के कुछ नेताओं ने बहुत कम कीमत पर लीज पर दे रखा है। यह संपत्ति मुस्लिम समाज के गरीबों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए है, लेकिन अब तक इसका वास्तविक लाभ उन्हें नहीं मिल सका। अभियान का उद्देश्य इस संपत्ति को समाज के हित में उपयोग करने के लिए जनजागरण फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed