फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bjp parshad jitu yadav kanh river nadi encroachment viral video

Viral Video: भाजपा पार्षद के नाम से रहवासियों को बकी गालियां, मोबाइल छीने, वीडियो डिलीट किए

Thu, 13 Jun 2024 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 13 Jun 2024 07:46 PM IST
सार

कान्ह नदी अतिक्रमण के मामले में कुलकर्णी का भट्टा में हुई रहवासियों की बैठक, जीतू यादव का नाम लेकर पहुंचे गुंडों ने धमकाया
 

विज्ञापन
indore news bjp parshad jitu yadav kanh river nadi encroachment viral video
जीतू यादव के नाम से रहवासियों को धमकाते गुंडे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर (indore) में कान्ह नदी चौड़ीकरण के मामले में बड़ी संख्या में दुकानें और मकान हटाए जाने हैं। इसे लेकर रहवासियों और व्यापारियों में चिंता बढ़ने लगी है। बुधवार शाम को कुलकर्णी का भट्टा क्षेत्र में रहवासियों ने अपने घरों को बचाने के लिए बैठक की। बैठक में कुछ गुंडे पहुंचे और क्षेत्रीय भाजपा पार्षद जीतू यादव का नाम लेकर रहवासियों को गाली बकने लगे। इस घटना के वीडियो अब वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। 
विज्ञापन


दस बार यहां पर आएंगे कलेक्टर
रहवासियों ने शांतिपूर्वक बैठक आयोजित की थी और अपने घरों को टूटने से बचाने के लिए चर्चा कर रहे थे। बैठक में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता और जनहित पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। सभी आपस में चर्चा कर रहे थे तभी कुछ गुंडे पहुंचे और उन्होंने कहा कि वे भाजपा पार्षद जीतू यादव ने उन्हें भेजा है। इसके बाद उन्होंने रहवासियों को गाली बकना शुरू कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक, कलेक्टर सब दस बार यहां पर आएंगे। बीच बीच में उन्होंने कई बार जीतू यादव का नाम भी लिया। 
विज्ञापन


मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करवाए
बैठक में पहुंचे गुंडों ने वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल छीन लिए और सभी से वीडियो डिलीट करवाए। मोबाइल बंद करवाने के बाद सभी रहवासियों को धमकाया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की बैठक नहीं होना चाहिए। इसके बाद रहवासियों को गालियां बकी और वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




किसने धमकाया
रहवासियों को दिलीप बसवाल, महेश तिलोटिया और अरुण यादव (गोलू) ने धमकाया। रहवासियों ने बताया कि दिलीप बसवाल पहले भाजपा का वार्ड अध्यक्ष भी रह चुका है। 

क्या बोले जीतू यादव
जीतू यादव ने वीडियो देखने के बाद कहा कि मेरे नाम का गलत उपयोग किया गया है। मैं क्षेत्र के लोगों की परेशानी समझता हूं और उनके घर टूटने वाले हैं यह भी मुझे पता है। मैं खुद उनके घर बचाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। शांतिपूर्वक बैठक करने का जनता को अधिकार है और वह अपनी बात हर मंच पर रख सकती है। बैठक में मेरा नाम लेकर यदि किसी ने अभद्र भाषा का उपयोग किया है तो मैं तुरंत उस पर पुलिस कार्रवाई करवाऊंगा। 

हम चाहते हैं लोगों के घर न टूटें
जनहित पार्टी के अभय जैन और डाक्टर सुभाष बारोड ने कहा कि हम चाहते हैं कि गरीबों के घर न टूटें। कल इसी सिलसिले में हमने क्षेत्र में बैठक रखी थी। बैठक में कुछ लोगों ने आकर अभद्र भाषा का उपयोग किया और लोगों को डरा धमकाकर भगा दिया। हम चाहते हैं कि गरीब लोगों का घर बचाने के लिए सभी प्रयास करें और इस विषय को उच्च स्तर तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed